लाइव टीवी

Ganesh Chaturthi 2022 Motichoor Ladoo: इस गणेश चतुर्थी भगवान को चढ़ाएं चाशनी से भरे छोटे मोतीचूर के लड्डू, जानें रेसिपी

Updated Aug 30, 2022 | 06:46 IST

Motichoor Ladoo Recipe: गणेश उत्सव के दौरान आप मोदक के अलावा मोतीचूर के लड्डू भी बना सकते हैं। ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप मोतीचूर के लड्डू बनाना चाहते हैं, तो यहां से रेसिपी नोट कर सकते हैं। 

Loading ...
tips for Motichoor Ladoo Recipe for Ganesh Chaturthi 2022
मुख्य बातें
  • मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए इस्तेमाल करें देसी घी
  • चाशनी में खुशबू के लिए डालें गुलाब जल
  • बूंदी को कलरफुल बनाने के लिए डालें खाने का रंग

Ganesh Chaturthi 2022 Motichoor Ladoo : मोतीचूर के लड्डू भला किसे पसंद नहीं होते हैं। त्योहार का मौसम है। गणेश उत्सव चल रहा है। ऐसे में आप अगर भगवान गणेश के प्रिय मोदक बनाने के अलावा कुछ और बनाना चाहते हैं, तो मोतीचूर के लड्डू बना सकते हैं। मोतीचूर के लड्डू बनाना बहुत आसान होता है। हालांकि, इसमें थोड़ा टाइम लगता है, क्योंकि इसको बनाने की प्रक्रिया थोड़ी बड़ी है, लेकिन ये खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि के बारे में, जिससे आप बहुत आसानी से मोतीचूर के लड्डू बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लड्डू को बनाने की विधि के बारे में-

मोतीचूर लड्डू बनाने की सामग्री:

बैटर के लिए:-
-
 दरदरा बेसन- 200 ग्राम (2 कप)
- पानी:- 400 mm
- खाने वाला लाल कलर: 2 चुटकी
- खाने वाला पीला कलर 2 चुटकी
- घी बूंदी बनाने के लिए

चासनी के लिए:-
चीनी: 100 ग्राम (1 कप)
- पानी 50 mm
- खाने वाला लाल कलर 2 चुटकी
- खाने वाला पीला कलर  2 चुटकी
- गुलाब जल- 5-8 बून्द
- खरबूज के दाने 1 चम्मच
- हरी इलायची के दाने 10-12
- पिस्ता 1 चम्मच
- काजू  4

Also Read: Ganesh Chaturthi 2022 Rangoli: घर पर ही आसान तरीकों से बनाएं रंग, गणेश जी के स्वागत के लिए तैयार करें सुंदर रंगोली

मोतीचूर लड्डू बनाने की विधि:-

स्टेप  1
लड्डू के लिए पहने बूंदी बनाना होती है। इसके लिए पहले एक बाउल में बेसन का घोल बना लें।अब इस घोल में रंग लाने के लिए खाने वाला रंग डाल दें। और उसे अच्छे से मिलाएं। बेसन का घोल तैयार है। 

स्टेप  2
फिर गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे घी को डालकर गरम करे।अब बेसन के घोल को झरनी की मदद से कढ़ाई में डालें। इससे बूंददी बनने लगेगी। बूंदी को पकने ने ज्यादा से ज्यादा 10-15 सेकंड का टाइम लगता है। इसलिए यहां पे आप थोड़ा जल्दी बूंदी को कढ़ाई से बाहर निकाल लें।

स्टेप 3
बूंदी बनाने के बाद अब लड्डू के लिए चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक कढ़ाई में चीनी लें और उसमें पानी डालें। जब उस पानी में उबाल आने लगे तो उसमे एक चुटकी लाल रंग और एक चुटकी पीला रंग डाल दे। चाशनी में थोड़ा गुलाब जल भी डाल दें। अब चोशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।

Also Read: Ganesh Chaturthi 2022 Rangoli: गणेश चतुर्थी के दिन बनाएं आटे व हल्दी से शुभ रंगोली, बढ़ाएंगे आपके घर की शोभा

स्टेप 4
चाशनी तैयार होने के बाद अब इसे बूंदी में डाल दें। फिर उसमे बारीक़ पिस्ता, काजू, इलाइची के दाने और खरबूज के दाने को डाल दे। फिर इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें। बूंदी के ठंडा होने के बाद हाथों पर घी लगाएं और बूंदी से लड्डू बना लें। और लीजिए तैयार है आपके बूंदी के लड्डू। अब गणपति को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण कीजिए।