लाइव टीवी

Gulab Lassi Recipe: वजन कम करने के साथ-साथ एसिडिटी की समस्या को भी दूर करती है गुलाब लस्सी, जानें इसकी रेसिपी

Updated May 12, 2020 | 17:13 IST

Rose Lassi Recipe: गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए पेय पदार्थों का सेवन अधिक किया जाता है। वहीं इस मौसम में लस्सी पीना एक बेहतर ऑप्शन है, आप अलग-अलग तरीके से लस्सी बना सकते हैं।

Loading ...
Recipe of gulab lassi
मुख्य बातें
  • डायट में लस्सी शामिल करने से होंगे कमाल के फायदे।
  • घर पर आसानी से बना सकते हैं गुलाब लस्सी।
  • गुलाब लस्सी बनाने की रेसिपी।

गर्मी में पानी की कमी को दूर करने के लिए लस्सी का सेवन करना चाहिए। लस्सी पीने से शरीर में उर्जा बनी रहेगी और डिहाईड्रेशन की समस्या भी नहीं होगी। खास बात है कि हेल्दी डायट में लस्सी को शामिल करने से आप कई अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं। घर में आप अलग-अलग तरीके से लस्सी बना सकते हैं, लेकिन अगर वजन कम करना चाहते हैं तो गुलाब लस्सी एक बेहतर ऑप्शन है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी को बूस्ट और एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाती है।

बता दें कि गर्मी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए डायट में लस्सी को जरूर शामिल करें। यह एक देसी पेय पदार्थ है, जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। लस्सी का सेवन करने से आपको कई पोषक तत्व आसानी से मिल जाते है। वहीं रोजाना लस्सी पीने से कई फायदे होते हैं।

डायट में लस्सी शामिल करने से होंगे कमाल के फायदे

  • लस्सी शरीर की गर्मी को नियंत्रित रखती है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती है।
  • लस्सी में लैक्टिड एसिड होते हैं, जो आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है।
  • लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए रोजाना लस्सी पिएं। लंच के बाद लस्सी पीने का सबसे उपयुक्त समय है।
  • एसिडिटी और अपच जैसी समस्या से परेशान हैं, तो अपने डायट में लस्सी को जरूर शामिल करें। लस्सी पेट को ठंडा रखती है, रोजाना इसके सेवन से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगे।
  • खास बात है कि लस्सी फैट नहीं होता है और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसके अलावा यह पेट अंदर जमे हुए फैट को निकालने में भी मदद करती है।
  • वहीं लस्सी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, इसे पीने से आप अपने हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत कर सकते हैं।

गुलाब लस्सी बनाने की रेसिपी
सामग्री-
ठंडा पानी
दही
चीनी
रोज सिरप
कटा हुआ पिस्सा
आइस क्यूब

बनाने की विधि

  • सबसे पहले दही, ठंडा पानी, चानी, आइस क्यूब और रोज सिरप को डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • आप अपने स्वाद के अनुसार मीठा चेक कर लें।
  • इसके बाद सभी मिश्रण को एक ग्लास में डालें
  • अब आप ऊपर से गार्निश पिस्सा डालकर सर्व कर सकते हैं।