लाइव टीवी

Summer Drink: गर्मी से राहत ही नहीं एनर्जी भी देंगे ये देसी पेय, आज ही घर में करें ट्राई

Updated Apr 20, 2020 | 11:40 IST

Summer Drinks Recipe: गर्मी के मौसम में बेहद जरूरी है खुद को हाईड्रेट रखना। पानी पीने के अलावा लोग इस मौसम में शेक भी खूब पसंद करते हैं। अलग-अलग फल से आप कई तरह के शेक बना सकते हैं। 

Loading ...
Summer Drink
मुख्य बातें
  • गर्मी से राहत देगें ये देसी पेय।
  • घर में आसानी से बना सकते हैं ये शेक।
  • बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आएंगे ये शेक।

गर्मी में लू से बचने के लिए लोग आम का जूस पीना पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे शेक हैं, जो आप घर पर बना सकते हैं। यह शेक गर्मी में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, साथ ही शरीर में पानी की भी कमी नहीं होगी। दरअसल गर्मी में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने की समस्या लोगों को होती है, यही वजह है कि अधिक पानी पीने और जूस या फिर शेक पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज बताएंगे इस मौसम के बेस्ट शेक जिन्हें आप घर में आसानी से बना सकते हैं।

शाही पाइनापल शेक
सामग्री 

दूध, 
पाइनापल का रस,
ताजा क्रीम 
पिसी चीनी
संतरे का रस
मेवे की कतरन और आइस क्यूब
1 नींबू रस

बनाने की विधि-
सबसे पहले एक बर्तन में दूध को ठंडा कर लें। इसके बाद पाइनापल, संतरा व नींबू के रस को मिक्स कर के उसमें चीनी घोल लें। जब कुछ अच्छी तरह घुल जाए तो इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। रस व आइस क्यूब को मिक्सी के सहारे एक साथ मिक्स करें। इसके बाद ताजा क्रीम में पीसी हुई चीनी मिलाकर उसे फेंटे और फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब शेक पूरी तरह से तैयार है आप इसे ग्लास में सर्व कर सकते हैं और सर्व करते वक्त क्रीम ऊपर से डाल दें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप मेवे का कतरन भी डाल सकते हैं।

वाटरमिल्न मिल्क शेक
सामग्री 

ठंडा दूध
पका मीठा तरबूज 
शक्कर 
इलायची 

बनाने की विधि-
सबसे पहले खरबूजे को काटकर छोटे-छोटे टुकड़े में कर लें। अब इसे मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद 5 पांच चम्मच पेस्ट में दूध और स्वादनुसार चीनी मिलाकर एक बार फिर से मिक्सर में कुछ मिनट के लिए घुमाएं। अब आपका शेक तैयार है और ग्लास में डालकर सर्व करें।

पपीता शेक 
सामाग्री
ताजा पपीता  
चीनी
आइस क्यूब  
दूध 

बनाने की विधि

सबसे पहले पपीता को अच्छी तरह छिलकर धो लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट कर रख लें। पपीते के टुकड़े और चीनी को मिक्सर में डालकर पीस लें। दो मिनट तक मिक्सर को चलाने के बाद एक ग्लास दूध डालें और आइस क्यूब डाल कर अच्छी तरह पीस लें। अब इसे एक ग्लास में सर्व करें।