लाइव टीवी

Special Jalebi With Rabdi Recipe: भारत की मशहूर मिठाई में से एक हैं कुरकुरे जलेबी और राबड़ी, देखें इसकी रेसिपी

Updated Jun 28, 2020 | 11:11 IST

Special Jalebi With Rabdi Recipe: जलेबी और राबड़ी भारत की बहुत ही लोकप्रिय मिठाई हैं, कुरकुरे जलेबी और रबड़ी को हम घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। वीडियो में देखें स्वादिष्ट जलेबी और रबड़ी बनाने की विधि।

Loading ...

Special Jalebi With Rabdi Recipe: आपने कई तरह के मिठाइयों का स्वाद लिया होगा लेकिन जब बात जलेबी की हो तो सुनके ही मुँह मे पानी आ जाता है। जब जलेबियां रबड़ी एक साथ हो तो बात ही कुछ ओर होती है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं, रबड़ी और जलेबी की रेसिपी तो जानिए कैसे घर पर ही बनाए स्वादिष्ट रबड़ी और जलेबी।

रबड़ी और जलेबी बनाने की विधि: सबसे पहले एक कढ़ाई मे फुल क्रीम दूध लें और उसको धीमी आँच पर पकाये। याद रहे आप जितना दूध लेते हैं पकने के बाद उसका आधा ही रह जायेगा। दूध को गाढ़ा करने के लिए हम इसमें खोया भी डाल सकते हैं। खोया को मावा भी कहा जाता है। खोये को अच्छी तरह दूध मे मिक्स करेंगे। अब इसमें इलाइची पाउडर डालेंगे और शक्कर अपने स्वाद अनुसार डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब आपकी रबड़ी तैयार है याद रखे की रबड़ी ठंढी होने के बाद और गाढ़ी हो जाती है। इसके फ्लेवर को बढ़ाने के लिए इसमें रोज वाटर डाल सकते है। राबड़ी को ठंढा होने के लिए फ्रीज मे रख दें, ठंडा होने के बाद सर्व करें।

अब हम जलेबी बनाएंगे, जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले चासनी बनाये। चासनी बनाने के लिए सबसे पहले हम लेंगे एक कढ़ाई उसमे पानी और शक्कर एक ही मात्रा मे डालेंगे। फ्लेवर के लिए हम इसमें कुछ इलायची और थोड़ा सा रोज वाटर डालेंगे। अब इसमें कुछ नीबू के टुकड़े डाल दें, ये इसलिए क्योकि शक्कर मे कुछ डस्ट होती है, वो ऊपर आ जाएगी इसके बाद आपकी चासनी तैयार है। अब एक बॉउल मे मैदा लेंगे मैदा मे थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालेंगे और पानी डाल के साथ मिक्स करेंगे। इसे  5-7 मिनट तक मिक्स करके ढ़ो तैयार कर लेंगे। जलेबी मे कलर लेन के लिए आप चासनी मे कलर डाल सकते हैं जो मार्किट मे आपको मिल जायेगा या फिर केसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जलेबी बनाने के लिए हम केचप की खाली बोतल मे ढ़ो भर कर जलेबी बना सकते है।अब हम एक कढ़ाई में आयल लेंकर उसे गरम करेंगे। अब इसमें केचप की बोतल से जलेबी बना सकते है। जलेबी जब एक तरफ सुनहरी हो जाये तब उसे पलट दें। जब दोनों तरफ से जलेबी सुनहरी दिखने लगे तब इसमें रस भरने के लिए तैयार चासनी मे डूबा दे और 1 मिनट बाद बाहर निकाल लें। आपकी रबड़ी और जलेबी तैयार हैं। आप गरमा गरम जलेबी को रबड़ी की साथ सर्व करके सभी को खुश करें।