लाइव टीवी

Janmashtami Makhan Mishri Bhog: भगवान श्री कृष्ण को सबसे प्रिय है माखन मिश्री, इस दिन जरूर लगाएं भोग, जानिए रेसिपी

Updated Aug 17, 2022 | 06:21 IST

How To Cook Makhan Mishri Bhoj: इस जन्माष्टमी के उत्सव में भगवान श्रीकृष्ण को उनके सबसे प्रिय भोजन माखन मिश्री का भोग जरूर लगाएं। बाल गोपाल को माखन सबसे ज्यादा प्रिय हैं। घर पर माखन बनाना बेहद आसान है। इसका भोग लगाने के बाद प्रसाद सबको बांटे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Janmashtami 2022 makhan recipe tips
मुख्य बातें
  • पूजा में भगवान श्री कृष्ण को 56 चीजों का भोग लगाया जाता है
  • इन 56 चीजों के भोग में माखन मिश्री का भोग सबसे मुख्य भोग है
  • भगवान श्री कृष्ण को माखन अति प्रिय है, इसलिए लोग भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाते हैं

Makhan Mishri Bhoj Recipe: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल की कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 18 अगस्त दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा के साथ व्रत भी रखते हैं। पूजा में भगवान श्री कृष्ण को 56 चीजों का भोग लगाया जाता है। इन 56 चीजों के भोग में माखन मिश्री का भोग सबसे मुख्य भोग है। भगवान श्री कृष्ण को माखन अति प्रिय है। इसलिए लोग भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी के दिन माखन मिश्री का भोग जरूर लगाते हैं। अगर आप भी इस जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहते हैं तो इस आसान रेसिपी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Also Read-  Radha Krishna Dress : जन्माष्टमी के दिन बच्चों को बनाना चाहते हैं राधा कृष्ण तो जानें कैसे लें ऑनलाइन ड्रेस

इस सामग्री की पड़ेगी जरूरत

माखन मिश्री बनाने के लिए इस सामग्री की जरूरत पड़ेगी, जैसे- मलाई, साफ दही, स्वाद अनुसार मिश्री, आवश्यकतानुसार थोड़े से कटे हुए बादाम और आवश्यकतानुसार केसर, पिस्ता व अगर आप और मेवे डालना चाहते हैं तो अपने अनुसार डाल सकते हैं।

Also Read-  Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर छोटे बच्चों को ऐसे बनाएं कान्हा, देखते ही मोहित हो जाएंगे लोग

माखन मिश्री बनाने की रेसिपी

माखन मिश्री बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही डालें। इसके बाद यदि आपके पास मथनी है तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं वरना ब्लेंडर में आप दही ब्लेंड कर सकते हैं। दही को अच्छी तरह ब्लेंड करें और उसमें से निकलने वाले मक्खन को एक अलग बर्तन में रखें। जब आप दही से मक्खन निकाल रहे हो तो धीरे-धीरे पानी डालते रहें। इससे मक्खन आसानी से निकल जाएगा। जब मक्खन निकल जाए तो दही को ब्लेंड करना बंद कर दें। अब मक्खन में मिश्री और बारीक कटा हुआ पिस्ता व बादाम डाल दें। इस तरह आपकी मक्खन-मिश्री का प्रसाद तैयार हो जाएगा। भगवान कृष्ण को भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में सबकों जरूर बांटे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)