लाइव टीवी

त्योहारों पर कान्हा जी को लगाएं उनके ये 5 पसंदीदा भोग, देखें इसकी आसान रेसिपी

Updated Sep 14, 2022 | 22:54 IST

Shri Krishna Ke Bhog: भगवान श्री कृष्ण हिंदुओं के प्रमुख देवता माने गए हैं। हर त्योहार पर भक्त कान्हा की विधि अनुसार पूजा करते हैं और उन्हें भोग लगाते हैं। अगर आप भी श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उन्हें इन पांच चीजों का भोग जरूर लगाएं।

Loading ...
Kanha Ke Bhog (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु का आठवां अवतार हैं कान्हा।
  • हर त्योहार में की जाती है श्री कृष्ण की पूजा।
  • श्री कृष्ण को भोग में जरूर लगानी चाहिए इस लेख में दी गईं ये चीजें।

Shri Krishna Ke Bhog: द्वापरयुग में जन्म लेने वाले कान्हा भगवान विष्णु का आठवां अवतार माने गए हैं। श्री कृष्ण वासुदेव और देवकी की आठवीं संतान थे जिनका जन्म कंस का वध करने के लिए हुआ था। भगवान श्री कृष्ण को श्याम, केशव, वासुदेव, कन्हैया, गोपाल, द्वारकेश या द्वारकाधीश जैसे कई नामों से जाना जाता है। ऐसे तो श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की धूमधाम से पूजा की जाती है, लेकिन कई पर्व और त्योहारों में भी लोग लड्डू गोपाल को पूजते हैं। चाहे कोई भी पर्व या त्योहार हो अगर आप श्री कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें इस लेख में दी गई चीजों का भोग जरूर लगाएं। यहां जानें श्री कृष्ण को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए और घर पर इन्हें बनाने के लिए आसान रेसिपी देखिए। 

धनिया पंजीरी

भगवान कृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग सबसे शुभ माना जाता है। भगवान कृष्ण को धनिया पंजीरी काफी पसंद है। 56 भोगों में धनिया पंजीरी का भोग सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे बनाने के लिए धनिया पंजीरी पाउडर, घी, कटे हुए बादाम, किशमिश, काजू और मिश्री के साथ बनाई जाती है। धनिया पंजीरी पंजाब और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में लोकप्रिय रूप से तैयार की जाती है।

Also Read- Baby Name on Ram: अपने बच्‍चे को 'भगवान राम' के अनेक नामों में से कोई एक नाम दे सकते हैं, देखें ऐसे Name

माखन-मिश्री भोग 

माखन भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय है। भगवान कृष्ण को माखन चोर भी कहते हैं, क्योंकि वे गोपियों के घर से माखन चुरा कर खाते थें।भगवान को माखन मिश्री से विशेष भोग लगाया जाता है। इस प्रसाद को बनाने के लिए, सबसे पहले एक बड़े से बर्तन में मलाई ले लें। अब इसे मथने के लिए मथनी का इस्तेमाल करें या ब्लेंडर का भी यूज कर सकते हैं। मलाई को अच्छे से मथते जाएं। चलाने से मलाई लिक्विड सी होती नजर आएगी, आपको इसे लगातार मथते जाना है। कुछ समय बाद आप। देखेंगे कि दुधिया पानी से कुछ ठोस अलग हो रहा है, ये सफेद ठोस पदार्थ ही मक्खन है। जब सफेद मक्खन पूरी तरह पानी से अलग हो जाए तो इसे बाहर किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें और इसमें ऊपर से मिश्री डाल दें।

Also Read- आपके साथ भी हो रही है गैसलाइटिंग? जानें क्या है इस शब्द का मतलब और कैसे आप पर पड़ रहा है इसका असर

बेसन का लड्डू

कान्हा जी का नाम तो खुद ही लड्डू गोपाल है। उन्हें लड्डू अति प्रिय होते हैं। ऐसे में आप उन्हें ड्राई फ्रूट्स के लड्डू, बेसन के लड्डू या मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए बेसन को अच्छे से देसी घी में भून लेना है। बेसन तब तक भूनें जब तक बेसन लाल न हो जाएं। उसके बाद ठंडा होने के बाद ड्राई फ्रूट्स डालें और हाथों से गोल गोल बनाएं।

चरणामृत 

चरणामृत एक मीठा और दूध का मिश्रण है। इसे प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच बांटा जाता है। दूध, दही, घी, शहद और गुड़ को एक साथ मिलाकर बनाया गया, चरणामृत, जिसे पंचामृत भी कहा जाता है.ये भगवान कृष्ण की मूर्ति के चरणों के स्नान करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। ये घर पर त्योहारों और पूजाओं पर तैयार करने के लिए सबसे आसान व्यंजनों में से एक है।

खीर

भगवान कृष्ण को खीर भी अर्पित की जाती है। चावल और कंडेंस्ड मिल्क से बनी खीर बेहद स्वादिष्ट होती है और बनाने में भी काफी आसान होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।