लाइव टीवी

Moong Dal Halwa Recipe: सर्दियों में खूब पसंद किया जाता है मूंग दाल का हलवा, आप भी घर पर ट्राय करें ये रेसिपी

Updated Dec 07, 2019 | 07:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

How To Make Moong Dal Halwa: सर्दियों में होने वाली पार्टीज और शादियों में अक्सर मीठे में मूंग दाल का हलवा मिलता है। आइये जानते हैं मूंग दाल हलवा बनाने की व‍िधि- 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मूंग दाल हलवा।

सर्दियों में हलवा खाने का मजा ही कुछ और होता है। वैसे सर्दियों में इसे खाने से शरीर को ताकत तो मिलती ही है साथ ही सर्दी-जुखाम में भी ये लाभदायक होता है। बात अगर हलवे की हो रही हो तो जहन में सबसे पहले मूंग दाल का हलवा ही आता है। वैसे उत्तर भारत में सबसे ज्यादा मूंग दाल का हलवा पसंद किया जाता है। यहां सर्दियों में होने वाली पार्टीज और शादियों में अक्सर मीठे में मूंग दाल का हलवा मिलता है। इस हलवे को बनाने में बहुत ही कम समय लगता है। आइये जानते हैं मूंग दाल हलवा बनाने की व‍िधि- 

सामग्री- 
बिना छिलके वाली मूंग दाल – 100 ग्राम
मावा – 100 ग्राम
कटे हुए काजू – 15 
पिसी हुई इलायची – 4
लंबे कटे हुए बादाम – 6 
घी – 100 ग्राम
चीनी – 150 ग्राम


बनाने की विधि- 
बिना छिलके वाली मूंग दाल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। बाद में पानी निकालकर इसे मिक्सी में दरदरी पीस लें। अब एक भारी तले की कढ़ाई में घी गरम करें। सबसे पहले इसमें पिसी हुई मूंग दाल डालकर चमचे से चलाते रहें। धीमी आंच पर सुनहरा होने तक इसे तब तक भूनें जब तक ये घी ना छोड़ दे। पूरी तरह भुन जाने के बाद इसे कड़ाही से निकाल लें। अब मावा भी दाल में मिला दें। एक कढ़ाई में अब चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। इसी चाशनी में अब मिक्स किया मावा और दाल डाल दें। 3-4 मिनट चलाने के बाद इसमें काजू और पिसी इलाइची मिला दें। अब ऊपर से कटे बादाम से गार्निस करके इसे प्लेट में गर्म- गर्म परोसें।