लाइव टीवी

Palak Pulao: सर्दियों में लंच के लिये बनाएं गरमा गरम पालक पुलाव, जानें बनाने की विधि 

Updated Dec 20, 2019 | 07:00 IST |

Palak Rice Recipe: ठंड के मौसम में गरमा गरम पालक पुलाव का अपना अलग ही मजा होता है। यह टेस्‍टी होने के साथ साथ हेल्‍दी भी होता है। यहां पढ़ें इसकी रेसिपी... 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Palak Rice Recipe

सर्दियों के मौसम में ढेर सारी पालक बाजार में मिलनी शुरू हो गई है। आप चाहें तो इससे न केवल आलू पालक का साग बना सकती हैं बल्‍कि पालक राइस या पालक पुलाव बना कर परिवार को सरप्राइज दे सकती हैं। चावल का नाम सुन कर बच्‍चे वैसे भी खुश हो जाते हैं। सर्दियों में गरमा गरम पालक पुलाव देख कर हर किसी के मुंह में पानी आ जाएगा। 

हेल्‍थ के लिहाज से देखा जाए तो पालक में आयरन और विटामिन होता है। आप चाहें तो इसे ऑफिस या फिर बच्‍चों के टिफिन बॉक्‍स में भी दे सकती हैं। हेल्‍दी होने के साथ साथ यह पुलाव बेहद टेस्‍टी होता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि - 

पालक पुलाव बनाने की सामग्री- 

  • 3 कप कटा हुआ पालक या 1 कप पालक की प्यूरी
  • 1 से 3 हरी मिर्च 
  • ½ इंच अदरक - कटा हुआ
  • 3 से 4 लहसुन - कटा हुआ
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 तेज पत्ता 
  • 3 से 4 लौंग
  • ½ इंच दालचीनी
  • 2 हरी इलायची
  • 1 जावित्री
  • 1 च्रक फूल
  • 1 जीरा
  • 50 ग्राम प्याज या 1 मध्‍यम आकार का प्‍याज- बारीक कटा 
  • नींबू का रस - 2 चम्‍मच 
  • 1 से 1.25 कप पानी
  • नमक- स्‍वादअनुसार 

पालक पुलाव बनाने की विधि- 
1. 1 कप पानी को धो कर 30 मिनट के लिए पानी में भिगोएं। बाद में उसे छान कर अलग रख दें। 
2. पालक के पत्तों को अच्छी तरह से काट कर धो लें। 
3. अब एक ब्लेंडर या ग्राइंडर जार में पालक के पत्ते डालें। उसमें 1 से 3 हरी मिर्च, 1/2 इंच अदरक और 3 से 4 लहसुन की कलियां डालें।
4. अब इन सब चीजों की प्‍यूरी बना लें और बाद में यूज करने के लिये साइड में रख दें। 
5. अब प्रेशर कुकर में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें।
6. ऊपर बताए गए मसाले डालकर उन्हें अलग होने तक भूनें। 
7. जब मसाले भुन जाएं तब प्‍याज को पतला पतला कर के डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। 
8. पालक प्यूरी मिलाएं। धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकाएं।
9. चावल डालें और चावल को अच्छी तरह मिलाएं। 
10. नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालें।
11. बहुत अच्छी तरह से मिलाएं। इस चरण में आप नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।
12. प्रेशर कुकर को बंद करें और 2 से 3 सीटी आने तक के लिए पकाएं।

पालक पुलाव तैयार है। इसे सर्व करते समय कटी हरी धनिया या पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सकते हैं।