लाइव टीवी

Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में परिवार को खिलाएं चने की दाल से बना ये प्रोटीन रिच पराठा, जानें रेसिपी 

Updated Nov 19, 2019 | 10:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

चना दाल का इस्तेमाल अक्सर करी, पंजाबी स्टाइल दाल और कुछ साउथ इंडियन व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। इससे आपको पराठे में एक और नई वैराइटी मिलेगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Chana Dal Paratha recipe
मुख्य बातें
  • सुबह का नाश्‍ता हमेशा प्रोटीन रिच होना चाहिये
  • नाश्‍ते में चने की दाल का पराठा खाना एक अच्‍छा ऑप्‍शन है
  • चना दाल का पराठा अचार या दही के साथ बहुत टेस्‍टी लगता है

हमारे घरों में पराठे रोज ही बनते हैं। जिसमें से आलू-गोभी या फिर दाल का पराठा काफी आम होता है। दाल के पराठे का स्‍वाद बेहद अलग होता है। यह जितना ही टेस्‍टी होता है उतना ही प्रोटीन से भी भरा होता है। सुबह का नाश्‍ता हमेशा प्रोटीन रिच होना चाहिये इसलिये नाश्‍ते में चने की दाल का पराठा खाना एक अच्‍छा ऑप्‍शन है। 

चना दाल का इस्तेमाल अक्सर करी, पंजाबी स्टाइल दाल और कुछ साउथ इंडियन व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। इससे आपको पराठे में एक और नई वैराइटी मिलेगी। चना दाल का पराठा अचार या दही के साथ बहुत टेस्‍टी लगता है। इसे टिफिन में भी दिया जा सकता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। आइये आज हम चने की दाल के पराठे बनाना सीखते हैं। 

चना दाल पराठा की सामग्री

  • 6 चम्मच घी
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1/4 कप मेथी के पत्ते (मेथी)
  • 4 चुटकी हल्दी
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 कप चना दाल
  • आवश्यकतानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी

चना दाल पराठा बनाने की विधि- 

  • दाल को ताजे पानी में रात भर के लिए भिगो दें। पानी को छान लें और पानी डाल कर दाल को प्रेशर कुकर में 4-5 सीटी आने तक पका लें। दाल के पक जाने पर, किसी कलछी की मदद से उन्‍हें मैश कर लें। फिर दान को एक कटोरे में ट्रांसफर करें।
  • अब एक बड़े बाउल में आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, पकी हुई चना दाल, मेथी के पत्ते, हल्दी, घी, गरम मसाला पाउडर डालें। इन सामग्रियों को मिलाएं और पानी डाल कर एक नरम आटा गूंध लें। 
  • तवा गैस पर रखकर गरम कीजिये। गूथे हुए आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये। अब इस लोई से गोल पराठा बना कर उसमें 2 या 3 छोटी चम्मच पिठ्ठी रख लीजिये। हाथ से पराठे को चारों ओर से उठाकर बंद कर दीजिये। 
  • दाल भरी लोई को सूखे आटे में लपेटिए और हल्का सा दबाव देते हुए गोल पराठा बेल लीजिये। 
  • अन्य पराठे बनाने के लिए भी इस प्रक्रिया को दोहराएं। एक बार सभी पराठे तैयार हो जाएं, इन्हें मक्खन या दही के साथ परोसें!

ब्रेकफास्ट के अलावा आप इसे बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकते हैं, यह उनके लिए भी एक अच्छा विकल्प साबित होगा।