लाइव टीवी

Shahi Tukda Recipe in Hindi: नए साल की पार्टी में घर पर बनाएं शाही टुकड़ा, ये रही व‍िध‍ि

Updated Dec 29, 2019 | 08:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Indian Sweet recipes in Hindi : छुट्टियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में घर पर शाही टुकड़ा बना कर परिवार वालों को सरप्राइज दिया जा सकता है। यकीन मानिये उन्‍हें यह स्‍वीट डिश बेहद पसंद आएगी।  

Loading ...
Shahi Tukda

शाही टुकड़ा एक आसान लेकिन स्वादिष्ट रेसिपी मानी जाती है। वे लोग जिन्‍हें मीठा खाने का शौक है वह इसे काफी पसंद करते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है इसलिये आप इसे किसी भी पर्व में या फिर नए साल के मौके पर अपने दोस्‍तों और परिवार के लिये तैयार कर सकती हैं।  इसे बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत और सामान की भी जरूरत नहीं होती है।

शाही टुकड़े को बनाने के लिये आपको मात्र 2-3 चीजों की आवश्‍यकता होगी। यह एक हैदराबादी मिठाई है जिसे दुनियाभर में बड़े चाव से खाया जाता है। इसे बनाने में आपके केवल 15 मिनट खर्च होंगे इसलिये इंतजार मत कीजिये और झटपट इसे बना डालिये। 

शाही टुकडा की सामग्री- 

  • 5 ब्रेड स्लाइस
  • 1/2 ml पानी
  • 3 कप दूध
  • 1 मुट्ठी काजू
  • 1 मुट्ठी पिस्ता
  • 1/2 कप घी
  • 1/2 कप चीनी
  • 6 केसर के धागे 
  • 2 चुटकी हरी इलायची पावडर 
  • 1 मुट्ठी बादाम
  • 2 चम्मच चीनी

शाही टुकडा बनाने की विधि- 

  1. एक सॉस पैन में पानी लें, उसमें चीनी मिलाएं। एक बार जब चीनी घुल जाए तो केसर डालें। इसे तब तक उबलने दें जब तक कि चाशनी दो तार की न हो जाए। एक बार जब चाशनी थोड़ी मोटी हो जाए तब उसे चूल्हे से उतार कर अलग रख दें।
  2. एक और पैन लें, उसमें दूध को मध्यम आंच में तब तक उबालें जब तक कि दूध उसकी मूल मात्रा से लगभग 1/4 ग्राम कम न हो जाए। दूध को कम करने के लिए लगातार हिलाते रहें। फिर उसमें इलायची पाउडर, थोड़ी सी चाशनी डाल कर मिक्‍स करें। इसे लगातार गरम करें और लगभग 5 मिनट तक के लिये चलाएं। एक बार हो जाने के बाद, पैन को आंच से उतार लें और आपकी रबड़ी तैयार है। 
  3. अब ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारे काट कर उसे बीच से त्रिकोण के रूप में काट लें। फिर, एक कड़ाही में घी गरम करें और ब्रेड को धीमी आंच पर हर तरफ कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। एक बार ब्रेड स्लाइस तले जाने के बाद, बचे हुए शक्कर की प्रत्येक स्लाइस को लगभग एक मिनट के लिए भिगो दें।
  4. इसे सर्विंग डिश पर रखें। तैयार रबड़ी (स्टेप 2) को ब्रेड स्लाइस के ऊपर डालें और कटे हुए मेवों से गार्निश करें।


टिप्‍स- यदि चाशनी पतली रहेगी तो ब्रेड चाशनी में डुबाने के बाद क्रिस्पी नहीं रहेगी। चाशनी गाढ़ी होने पर चाशनी ब्रेड के ऊपर जम जाती है इसलिये चाशनी को गाढ़ा ही बनाएं।