लाइव टीवी

Janmashtami 2022 Bhog: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के लिए ऐसे बनाएं पंचामृत, जानिए तैयार करने की विधि

Updated Aug 19, 2022 | 06:24 IST

Janmashtami 2022 Bhog: पूजा-पाठ में पंचामृत को बहुत शुभ माना जाता है। यह किसी भी पूजा का प्रमुख भोग या प्रसाद होता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर पंचामृत का विशेष महत्व होता है। जानते हैं जन्माष्टमी पर कैसे बनाएं पंचामृत।

Loading ...
Panchamrit Recipe
मुख्य बातें
  • भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है पंचामृत
  • पांरपरिक तरीके से जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत
  • पूजा-पाठ में जरूरी होता है पंचामृत का भोग

Janmashtami 2022 Panchamrit Recipe: हिंदू धर्म में छोटी से लेकर बड़ी सभी पूजा-पाठ में पंचामृत का विशेष महत्व होता है और यह सबसे मुख्य प्रसाद माना जाता है। पंचामृत से देवी-देवताओं की मूर्ति को स्नान कराया जाता है और इसके बाद लोगों में इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर भी पंचामृत बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन कान्हा को पंचामृत से अभिषेक किया जाता है या स्नान कराया जाता है। उसके बाद भक्त पंचामृत को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। जो लोग जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं वह पंचामृत से ही व्रत खोलते हैं। इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त और 19 अगस्त 2022 दोनों ही दिन मनाया जाएगा। जानते हैं जन्माष्टमी पर कान्हा जी के लिए पारंपरिक तरीके से कैसे तैयार करें पंचामृत।

वैसे तो पंचामृत का प्रयोग सभी देवी-देवताओं की पूजा में किया जाता है। लेकिन कान्हा को यह अतिप्रिय होता है। क्योंकि कान्हा को बचपन से ही माखन, मिश्री और दूध-दही जैसी चीजें पसंद हैं। पंचामृत में इन सभी सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। इसलिए भी पंचामृत कान्हा का प्रिय भोग है।

Also Read: Laddu Gopal Decoration: इस जन्माष्टमी खास तरीके से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, जानिए आसान टिप्स

पंचामृत बनाने के लिए जरूरी सामग्री

4 बड़े चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच घी, 1 कप दूध, 2 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी, 1 चम्मच शहद, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और थोड़ी सी तुलसी की पत्तियां।

Also Read: Janmashtami 2022 Radha Dress: कृष्ण जन्माष्टमी पर बेटी को बनाएं प्यारी सी राधा, श्रृंगार के लिए जरूर खरीदें ये चीजें

पंचामृत बनाने की विधि

जन्माष्टमी पर पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, एक चम्मच शहद और चीनी सभी चीजों को एक बड़े बर्तन में डाल लें। भगवान के भोग के लिए पंचामृत तैयार करने के लिए बर्तन में डाले गए इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मथ लें। आप चाहे तो इसे मिक्सी में डालकर भी चला सकते हैं या किसी हैंड ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें तुलसी के 8 से 10 पत्ते डाल दें और कटे हुए ड्राई फ्रूंट्स भी मिला दें। जन्माष्टमी का प्रमुख भोग पंचामृत बनकर तैयार है। आप पंचामृत में थोड़ा गंगाजल भी मिला सकते हैं। आप इस पंचामृत से कान्हा को स्नान करा सकते हैं या अभिषेक भी कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)