लाइव टीवी

Gujiya banane ki Tips: गुज‍िया बनाने के ट‍िप्‍स, इन 5 बातों का रखें ध्‍यान ब‍िना फटे बनेगी क्र‍िस्‍पी गुज‍िया

Updated Mar 23, 2021 | 15:32 IST

इस होली में यदि आप परफेक्ट गुजिया बनाना चाहते है, तो यहां बताएं गए 5 टिप्स को जरूर अपनाएं। यह टिप्स आपके गुजिया को बेस्ट बना देगा।

Loading ...
Tips for Perfect Gujiya
मुख्य बातें
  • होली में गुजिया जरूर बनाई जाती है
  • इसे बनाने में खोया का इस्तेमाल किया जाता है
  • गुजिया बनाने में हमेशा कम ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करना चाहिए

Gujiya Tips: होली हमारे देश में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल हमारे देश में होली 29 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन लोग अपने घर में तरह-तरह के पकवान बनाकर खाते और खिलाते हैं। ऐसे दिन में गुजिया ना बने ऐसा तो ही नहीं सकता है। होली के दिन हर घर में गुजिया खाने को जरूर मिलता है। गुजिया बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि इसे बार-बार खाने का मन करता है। ज्यादातर लोगों को गुजिया फ्राई करते समय टूटने की समस्या जरूर आती है।

ऐसे में यदि आप यहां बताएं गए 5 टिप्स को अपनाएं, तो आपकी गुजिया परफेक्ट और क्रिस्पी बन सकती हैं। तो आइए जाने गुजिया बनाने का 5 टिप्स।

1. गुजिया बनाने के लिए मैदा को सही तरीके से गूथना

- मैदा में मोयन डालने के बाद उसे हथेली से अच्छी तरह मिलाएं, जिससे मोयन मैदे में अच्छी तरह मिल जाए।

- मैदा गूथतें समय अधिक पानी का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।

- गुजिया बनाने के लिए मौदा को ज्यादा सख्त या ज्यादा मुलायम ना गूथें।

- मैदा गूथने के बाद उसे 10 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढक कर छोड़ दे।

- गुजिया बनाते वक्त मैदा को गीले कपड़े से हमेशा ढक कर ही रखें।

2. गुजिया में फीलिंग सही तरीके से करना

- गुजिया बनाने से पहले खोया को टेस्ट करके जरूर देखें।

-खोया से फीलिंग करने के लिए सबसे पहले उसे पैन में 10 मिनट के लिए भुन लें।

- खोया को ज्यादा देर तक बिल्कुल ना भूनें।

- गुजिया ना फटे इसके लिए आप खोया में 1 बड़ा चम्मच भुना हुआ रवा मिला ले।

- गुजिया में कुटा हुआ ड्राई फ्रूट ही इस्तेमाल करें।

- गुजिया बनाते समय उसमें अधिक ड्राई फ्रूट का बिल्कुल इस्तेमाल ना करें।

3. गुजिया को सही शेप देने का तरीका

- गुजिया को चिपकाते समय पानी के घोल का इस्तेमाल करें। इससे गुजिया अच्छी तरह चिपक जाती है।

- गुजिया मोल्ड का इस्तेमाल करने से पहले गुजिया को अच्छी तरह चेक कर ले, कि वह सही तरह से चिपकी है या नहीं।

4. गुजिया को तलने का सही तरीका

- गुजिया को फ्राई करते समय हमेशा तेज आंच पर उसके तेल को गर्म करें।

- गुजिया को तेल में डालने के बाद आंच को धीमी कर दें।

- ब्राउन होने तक गुजिया को तले।

5. गुजिया को स्टोर करने का सही तरीका

- गुजिया को हमेशा ड्राई जगह ही स्टोर करें।

- गर्म गुजिया को कभी भी किसी कंटेनर में ना डाले। इससे गुजिया नरम हो कर खराब हो जाएगी।

- गुजिया रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।

- गुजिया रखने के बाद ऊपर से टिशु पेपर का इस्तेमाल जरूर करें। इस तरह से आपकी गुजिया क्रिस्पी बनी रह सकती है।