लाइव टीवी

Food Preservation Tips Video: जानें कौन-से खाद्य पदार्थों को काफी दिनों तक रख सकते हैं ताजा, ये है सही तरीका

Updated Jun 30, 2020 | 10:22 IST

Food Preservation Tips: कई बार ऐसा होता है कि आप काफी कनफ्यूज रहते हैं, क्या फ्रिज में रखना चाहिए और क्या नहीं। यहां आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे आप सही तरह से चीजों को फ्रिज में रख सकते हैं।

Loading ...

Food Preservation Tips Video: हमें किन खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखना है और कितने दिनों तक सुरक्षित रखना है। ये आपके लिए जानना बेहद जरूरी है, ताकि आप सही और स्वस्थ भोजन कर सकें और आपको कोई शारीरिक समस्या ना हो। हर खाद्य पदार्थ का एक समय निर्धारित होता है कि वह कितने दिनों में खराब होना शुरू होगा। उस निर्धारित समय के बाद अगर आप उस खाद्य पदार्थ का उपयोग करते हैं, तो वो आप के लिए अत्यंत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको तरह-तरह की पेट संबंधित समस्याएँ परेशान करने लगती हैं। तो आज हम आपको बताएंगे, इन सब चीजों को कैसे और कितने दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं।

अंडे (Eggs): आप कच्चे अंडे को ज्यादा दिन तक फ्रिज में नहीं रख सकते हैं। उबले हुए अंडे को भी हम ज्यादा दिन तक फ्रिज में नहीं रख सकते हैं, क्योंकि वो खराब होने लगते हैं। उसमें बदबू आ जाती है और वह हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है।

ताजा पोल्ट्री और मांस ( Meat): पूरा ताजा चिकन फ्रीजर में लगभग 1 वर्ष तक रह सकता है। जबकि कटा हुआ चिकन 9 महीने तक और चौप किया हुआ चिकन फ्रीजर में 4 से 6 महीने तक रह सकता है।

पका हुआ चिकन (Fried Chicken): तला हुआ चिकन लगभग 3 महीने तक सुरक्षित रह सकता है। इसे फ्रीज में अच्छे से रख सकते हैं। इसका उपयोग हम 3 महीने के अंदर कभी भी कर सकते हैं। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं होगा।

सूप और सब्जियों की कढ़ी: सूप तथा सब्जी की कढ़ी को स्टोव पर बनाया जाता है। जिससे इसे हम  2 से 3 महीने तक आराम से सुरक्षित रख सकते हैं। रेफ्रिजरेटर में इसे 3 से 4 दिनों तक। उसके बाद यह खराब हो जाएगा क्योंकि रेफ्रिजरेटर की क्षमता कम होती है।

ताजे फल: इसे हम 2 से 3 दिन के लिए सुरक्षित रख सकते है। हालांकि यह अपना स्वाद पूरी तरह खो देता है। यह पहले जैसा इतना स्वादिष्ट नहीं होता है. इसकी सब्जी उतनी स्वादिष्ट नहीं बनती है। जितना यह शुरुआती दौर में होता है। जैसे-जैसे यह पुराना होते जाता है इसके रंग में भी परिवर्तन आते जाता है

बीन्स और मटर: बीन्स को लगभग दो महीने तक रखा जा सकता है। मटर को 3-4 महीने तक रखा जा सकता है। इसका उपयोग आप बहुत सारी सब्जियों में कर सकते हैं। जैसे गोभी की सब्जी में हरी मटर का उपयोग, बींस का बिरयानी में उपयोग कर सकते हैं। समय के साथ-साथ ये चिपचिपा होने लगता है और सड़ना शुरू हो जाता है।

आइसक्रीम: आइसक्रीम को लगभग दो महीने तक स्टोर किया जा सकता है। आमतौर पर ये सलाह दी जाती है कि पैक खोलने के कुछ दिनों के भीतर आपको इसका सेवन कर लेना चाहिए।