लाइव टीवी

Idli Sambar Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं गर्म-गर्म इडली सांभर, जानें बेस्ट और आसान रेसिपी

Updated Jan 25, 2021 | 18:18 IST

Idli Sambar Recipe: इडली-सांभर दक्षिण भारत का लोकप्रिय व्यंजन है | इडली और सांबर बेहद स्वादिष्ट होता है। आप नाश्ते में इसे आसानी से बनकर खा सकते हैं।

Loading ...

इडली-सांभर साउथ इंडियन खाना है। इसे बच्चे बड़े सभी बड़े चाव के साथ खाते हैं। यह ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि कम स्पाइसी भी होता है। इसे आप जब चाहे घर पर बनाकर खा सकते है। अगर आपके घर में कोई मेहमान आया हो और आप उसे कुछ अलग खिलाना चाहते हैं, तो बहुत कम समय में इडली-सांभर बना कर आप उन्हें सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इडली और सांभर बनाने का बेस्ट और आसान तरीका।

इडली सांभर बनाने की सामग्री

- 1 टेबलस्पून काला सरसों
- 1 टेबलस्पून तेल
-7-8 करी पत्ता
- 1/4 टेबलस्पून हींग
- 7-8 फ्रेंच बींस
- 6-7 सहजन
- 1 कटा हुआ गाजर
- 8 छोटा-छोटा प्याज (कटा हुआ)
- 2 छोटा बैंगन (कटा हुआ)
- नमक (स्वादानुसार)
- 1/2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
- 2 टेबलस्पून सांभर पाउडर
- 1/4 टेबलस्पून इमली का पेस्ट (पानी के साथ घोला हुआ)
- पानी (आवश्कतानुसार)
-  4 कप चावल
-1 कप उड़द दाल
- 1 कप और 1 टमाटर डाला हुआ तूर दाल (पका हुआ)
- 1 टेबलस्पून घिसा हुआ गुड़
- घनिया पत्ता (सजाने के लिए)

इडली सांभर बनाने की विधि

- सांभर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर गर्म करें।
- जब पैन गर्म हो जाए, तो उसमें तेल डालकर काला सरसों और करी पत्ता को हल्का भूनें।
- जब पत्ता हल्का भुन जाए तो उसमें थोड़ा सा हींग डाल दें।
- जब सारी चीजें भुन जाए तो थोड़ी देर बाद कटी हुई सारी हरी सब्जियां डाल दें।
- अब उसे थोड़ी देर तक भुनें।
- जब सब्जियां हल्की भुन जाए, तो उसमें नमक, हल्दी और सांभर पाउडर डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
- थोड़ी देर बाद जब मसाला हल्का भुन जाए, तो उसमें इमली का पानी डाल दें।
- दूसरी तरफ उड़द दाल और चावल को रात में भी होने के लिए छोड़ दिए रहें।
- अब चावल और उड़द दाल को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें।
- जब  उड़द दाल और चावल अच्छी तरह से पीस जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल कर हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इडली मोल्ड में हल्का तेल लगाकर इडली के घोल को डालकर उसे पकने के लिए आधे घंटे के लिए गैस पर छोड़ दें।
- अब फिर से सांभर में तूर का दाल टमाटर डाला हुआ डालें।
- सांभर को 10 से 15 मिनट के लिए पकने दें।
- 15 मिनट बाद सांभर में घसा हुआ गुड़ डाल दें।
- थोड़ी देर बाद जब सांभर पक जाए, तो उसे गैस से उतार लें और धनिया पत्ती से सजाकर गर्म-गर्म इडली के साथ सर्व करें।