लाइव टीवी

Rava Dhokla Recipe: सुबह के नाश्ते में आसानी से बनाएं रवा ढोकला, यहां पढ़ें पूरी रेसिपी

Updated Jan 27, 2021 | 13:51 IST

रवा ढोकला बनाने में रवा का इस्तेमाल किया जाता है। यह बनाने में ना केवल आसान है बल्कि लाइट और टेस्टी भी होता है। इसे बनाकर आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं।

Loading ...

Rava Dhokla Recipe: रवा ढोकला का नाम सुनकर ही लोगों के मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। यह इतना मुलायम होता है, कि इसे बच्चे या बड़े कोई भी बड़ी आसानी के साथ खा सकते हैं। यह बिल्कुल स्पाइसी नहीं होता है। इसे आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने की सारी सामग्री आसानी से घर में मिल जाती है। यदि आप टिफिन में कुछ सुखा हुआ ले जाना चाहते हो, तो इसे बनाकर आसानी से आप ले जा सकते हैं। रवा ढोकला को आप सुबह के नाश्तें में बनाकर सर्व कर सकते हैं। यहां आप देख सकते है, रवा ढोकला बनाने का आसान तरीका।

रवा ढोकला बनाने की सामग्री

-1 कप सूजी
-1 कप दही
-1 टेबलस्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टेबलस्पून लहसुन का पेस्ट
- नमक (स्वादानुसार)
- 1 टेबलस्पून चीनी 
- पानी (आवश्यकतानुसार)
- 1 टेबलस्पून ईनों
- हरी मिर्च


 तड़का लगाने की सामग्री 

-1 टेबलस्पून काला सरसों
- 1 टेबलस्पून जीरा
- 1/2 टेबलस्पून तिल
- 1 चुटकी हींग
- 5 से 6 करी पत्ता 
-  धनिया पत्ता (सजाने के लिए)
- 2 हरी मिर्च


रवा ढोकला बनाने की बनाने की विधि

- रवा ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी और दही को मिलाकर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब उसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए, तो उसमें पानी डालकर उसका घोल बनाएं।
- अब उस घोल में 1 टेबलस्पून ईनो डाल दें।
- अब ढोकला मोल्ड में हल्का तेल लगाकर घोल को डालकर 12 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें।
- 12 मिनट बाद मोल्ड को गैस से उतार लें।
- अब उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- जब ढोकला ठंडा हो जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल लें।
- अब ढोकले में तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें काला सरसों, जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता, तिल और हींग डालकर ढोकला के ऊपर तड़का लगाएं।
- बाद में उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर हरा घनिया पत्ता डालकर हरी चटनी के साथ सजाकर सर्व करें।