लाइव टीवी

Besan Toast:अब शाम के नाश्ते में बनाएं बेसन टोस्ट जानें पूरी रेसिपी

Updated Nov 09, 2020 | 00:08 IST

बेसन टोस्ट को आप कभी भी नाश्तें में बना कर खा सकते है। इसे आप बच्चें को टिफिन में लंच के तौर पर भी दे सकते हैं।

Loading ...

बेसन टोस्ट का नाश्ता बहुत अच्छा होता है और इसे बनाने में मेहनत भी ज्यादा नहीं है हम आपको इसको बनाने की विधि बता रहे है जिसे बनाकर आप अपने परिवार को खिलाएं।

बेसन टोस्ट बनाने की सामग्री-

- 1 कप बेसन
- 1 कप पानी
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर 
- 1 चम्मच गरम मसाला 
- 1 कटा हुआ टमाटर 
- कटा हरा प्याज का पत्ता
- कटा हुआ धनिया पत्ता 
-  तेल (सेकने के लिए) 
- ब्रेड आवश्यकता के अनुसार
 
बेसन टोस्ट बनाने की विधि-

- बेसन टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और पानी डालकर उसे अच्छी तरह घोल बना लें।
- जब बेसन अच्छी तरह मिल जाए, तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कटा हुआ हरा प्याज, धनिया पत्ता और कटा हुआ टमाटर डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें।
- सारे मसालें अच्छी तरह मिल जाए, तो तवे पर तेल लगाकर उसे गर्म कर गर्म करें।
- अब एक तवा गर्म हो जाए, तो ब्रेड को उस घोल में लगाकर तवे पर सेंके।
- जब ब्रेड अच्छी तरह पक जाए, तो उसे गर्म गर्म टमाटर की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।