लाइव टीवी

BPSC 67th Notification 2021: बिहार में अफसर बनने का मौका, बीपीएससी की 555 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Updated Sep 25, 2021 | 12:21 IST

Sarkari Naukri BPSC 67th Notification 2021: बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 555 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफ‍िकेशन निकाला गया है।

Loading ...
BPSC 67th Notification 2021 Govt Jobs, Sarkari Naukri
मुख्य बातें
  • बीपीएससी की ओर से राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 555 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफ‍िकेशन जारी
  • उम्‍मीदवार वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं
  • कुल पदों में सर्वाधिक पद ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 133 पद हैं

Sarkari Naukri BPSC 67th Notification 2021: बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 555 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफ‍िकेशन निकाला गया है। बिहार लोक सेवा आयोग में 67वीं संयुक्त सिविल सेवा की परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। उम्‍मीदवार वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर या नीचे नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन के अनुसार, इस वर्ष कुल खाली पदों की संख्या 555 है। अलग अलग पदों की बात करें तो एसडीएम और एडीएम के 88 पद, राज्‍य कर सहायक आयुक्‍त के 221, अवर निर्वाचन अधिकारी के 04, बिहार शिक्षा सेवा के 12, श्रम अधीक्षक के 2 पद हैं। सहायक निदेशनक सामाजिक सुरक्षा के 12, सहायक निदेशक योजना एवं विकास के 52, जिला अंकेक्षक पदाधिकारी के 5 पदों पर भर्ती होनी है। 

Lok Sabha secretariat recruitment 2021: लोक सभा सचिवालय में कई पदों पर भर्ती, 65 हजार रुपये मिलेगा वेतन

इसी तरह ग्रामीण विकास पदाधिकारी के 133 पद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 110 पद, बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 पद, प्रखंड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के 52, राजस्व अधिकारी व समकक्ष के 36 पद  हैं। चयन प्रीलिम्स परीक्षा (पीटी), मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद होगा। 

बिहार लोक सेवा आयोग खाली पदों की संख्‍या (BPSC Vacancy Detail)- 

बिहार प्रशासनिक सेवा के एसडीएम व एडीएम : 88
राज्य कर सहायक आयुक्त : 21
अवर निर्वाचन पदाधिकारी 04
बिहार शिक्षा सेवा, शिक्षा विभाग : 12
नियोजन पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी : 02
श्रम अधीक्षक : 02
जिला अंकेक्षक पदाधिकारी : 05
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा : 12
सहायक निदेशक बाल संरक्षण : 04
सहायक निदेशक, योजना एवं विकास विभाग : 52
ग्रामीण विकास पदाधिकारी : 133
नगर कार्यपालक पदाधिकारी : 110
राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष : 36
आपूर्ति निरीक्षक : 04
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी : 18
प्रखंड अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति पदाधिकारी : 52

आवेदन फीस (BPSC Application Fees)

सामान्य वर्ग -  600 रुपये
राज्य के एससी-एसटी अभ्यर्थी - 150 रुपये
दिव्यांग - 150 रुपये 

आयु सीमा (BPSC Age)

आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष, राज्य के ओबीसी व एमबीसी वर्ग के लिए 40 वर्ष और राज्य के एससी, एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष है। 

Also Read: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू