लाइव टीवी

BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने इन दो प्रारंभिक परीक्षाओं के रिजल्‍ट किए घोषित, इस लिंक से कर सकते हैं चेक

Updated Jan 25, 2022 | 00:02 IST

BPSC Exams result: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जिला उद्योग केंद्रों में परियोजना प्रबंधक और बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्‍ट जारी किया गया। जिसमें चयनित उम्‍मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर की गई है।

Loading ...
BPSC Exams result
मुख्य बातें
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नतीजे
  • सफल उम्‍मीदवार होंगे मुख्‍य परीक्षा में शामिल
  • ऑनलाइन जारी किए गए थे भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन

BPSC Exams result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 24 जनवरी को दो प्रमुख परीक्षाओं के रिजल्‍ट घोषित किए। जिनमें जिला उद्योग केंद्रों में परियोजना प्रबंधक और बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा परीक्षा शामिल है। आयोग ने परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की है। उम्‍मीदवार नतीजे वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए जल्‍द ही मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 

BPSC की ओर से परियोजना प्रबंधक पद पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2021 को किया गया था, जिसमें 11595 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसके तहत कुल 69 खाली पदों के लिए 15 फरवरी 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आयोग के मुताबिक इस प्रारंभिक परीक्षा में 969 उम्मीदवारों चयनित हुए हैं, इसमें 656 पुरुष एवं 313 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। अभ्‍यर्थी अपना रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

बिहार पंचायत अंकेक्षण परीक्षा में जानें कितने उम्‍मीदवार हुए चयनित 
बिहार पंचायत अकेक्षण सेवा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में 4259 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इसमें 2818 पुरुष और 1441 महिला उम्मीदवार शामिल है। इसके तहत कुल 373 खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए 12 अक्टूबर 2020 को  नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 25911 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसकी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 अक्टूबर 2021 को किया गया था।