लाइव टीवी

CUET UG 2022 Answer Key: सीयूटेट आंसर की cuet.samarth.ac.in पर होगी जारी, यहां से चेक करें संभावित डेट

Updated Sep 05, 2022 | 05:08 IST

CUET UG 2022 आंसर की जल्द जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, CUET 2022 परीक्षा आंसर की इस सप्ताह cuet.samarth.ac.in पर घोषित होने की उम्मीद है। सीयूईटी यूजी परिणाम डेट और अधिक के बारे में एनटीए से एक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Loading ...
CUET UG 2022 Answer Key
मुख्य बातें
  • कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET आंसर की बहुत जल्द की जाएगी जारी।
  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in की मदद से कर सकेंगे डाउनलोड।
  • 6 सितंबर, 2022 को आंसर की जारी होने की है उम्मीद।

CUET UG 2022 Answer Key: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET UG 2022 आंसर की बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, यूजी प्रवेश के लिए सीयूईटी 2022 परीक्षा की आंसर की आने वाले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से अपनी CUET 2022 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, NTA द्वारा CUET UG आंसर की 6 सितंबर, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। इस तिथि के आधार पर, CUET 2022 परिणाम 13 या 14 सितंबर, 2022 तक घोषित होने की उम्मीद है।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन डेट की पुष्टि अभी तक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा नहीं की गई है और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सामने आई हैं। NTA की ओर से CUET 2022 रिजल्ट शेड्यूल के बारे में आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in की मदद से जल्द ही एक आधिकारिक नोटिस जारी किए जाने की है।

Also Read: SSC स्टेनोग्राफर सी एंड डी एग्जाम अप्लाई करने का आखिरी समय, आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर को खत्म

CUET UG 2022 Answer key, result - जानिए संभावित शेड्यूल

ईवेंट संभावित डेट
CUET UG 2022 आंसर की 6 सितंबर, 2022.
CUET UG 2022 रिजल्ट 13 या 14 सितंबर, 2022

रिपोर्ट्स में यह भी सुझाव दिया है कि 30 अगस्त, 2022 को झारखंड में रद्द की गई सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 सितंबर, 2022 को आयोजित होने की संभावना है। छात्रों को यह ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि ऊपर बताई डेट्स रिपोर्ट के अनुसार हैं और इसकी पुष्टि एनटीए की ओर से नहीं की गई है।

Also Read: IBPS Clerk Prelims 2022: पूरा हुआ आईबीपीएस क्लर्क का प्री एग्जाम, 4 सितंबर को पेपर के बाद क्या बोले एक्सपर्ट?

यूजी प्रवेश के लिए सीयूईटी 2022 परीक्षा छह चरणों में आयोजित की गई थी। CUET परीक्षा का चरण 6 30 अगस्त, 2022 को संपन्न हुआ था। लगभग 14.9 लाख छात्र सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, CUET के लिए उपस्थित हुए।