लाइव टीवी

CUET UG 2022 फेज 6 की परीक्षा 24 अगस्त से, जल्द ही एडमिट कार्ड होंगे जारी

Updated Aug 21, 2022 | 23:52 IST

NTA की ओर से CUET UG चरण 6 के एडमिट कार्ड जल्द ही cuet.samarth.ac.in पर जारी करने की उम्मीद है। एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक साइट को लेटेस्ट अपडेट के लिए लगातार चेक करते रहें।

Loading ...
CUET UG 2022 Phase 6 exam
मुख्य बातें
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA जल्द जारी करेगी एडमिट कार्ड।
  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर होगा जारी।
  • जानिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के स्टेप्स।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA की ओर से CUET UG चरण 6 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। एनटीए 24 अगस्त से सीयूईटी यूजी 2022 चरण 6 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG चरण 6 एडमिट कार्ड 2022: जानिए कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  1. एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक साइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, एडमिट कार्ड लिंक देखें
  3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

REET 2022 Result: जल्द घोषित होंगे रीट के परिणाम, अध्यापक की सीधी भर्ती के लिए सिलेबस जारी

CUET UG चरण 6 परीक्षा 24 अगस्त से 30 अगस्त तक शुरू होगी। CUET UG परीक्षा 2022 के लिए कुल 2.86 लाख उम्मीदवार उपस्थित होंगे। CUET परीक्षा भारत के 259 शहरों और भारत के बाहर 9 शहरों में 489 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।