लाइव टीवी

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2021: भारतीय नौसेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के लिए विज्ञप्ति जारी

Updated Sep 09, 2021 | 11:14 IST

Indian Navy Vacancy 2021: भारतीय नौसेना कार्यकारी, तकनीकी और शिक्षा व अन्य शाखाओं के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी की भर्ती करने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर, 2021 तक किए जा सकते हैं।

Loading ...
Indian Navy Recruitment 2021: एसएससी अधिकारी भर्ती 2021
मुख्य बातें
  • भारतीय नौसेना की विज्ञप्ति जारी, शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी बनने का मौका
  • उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन की अंतिम ति​थि 5 अक्टूबर, 2021 है।

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2021: भारतीय नौसेना कार्यकारी, तकनीकी और शिक्षा व अन्य शाखाओं के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी की भर्ती करने जा रही है। योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 5 अक्टूबर, 2021 तक किए जा सकते हैं। इनमें से कुछ पदों पर महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।

जारी विज्ञप्ति के तहत टेक्निकल ब्रांच, एग्जीक्यूटिव ब्रांच और एजुकेशन ब्रांच में भर्ती की जाएगी।

Indian Navy SSC Eligibility Criteria - शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा ब्रांच व पद के अनुसार अलग अलग है।

Indian Navy SSC Official Website - महत्वपूर्ण तिथियां

  • वेबसाइट: joinindiannavy.gov.in
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर, 2021

Indian Navy SSC Post Detail - पदों का विवरण

एग्जीक्यूटिव ब्रांच

  • जनरल सर्विस [जीएस (X)] /हाइड्रो कैडर: 45 पद
  • एअर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीस): 04 पद
  • आब्जर्वर: 08 पद
  • पायलट: 15 पद
  • लॉजिस्टिक: 18 पद

एजुकेशन ब्रांच

  • एजुकेशन: 18 पद

टेक्निकल ब्रांच

  • इंजीनियरिंग ब्रांच (जनरल सर्विस) – 27 पद
  • इलेक्ट्रिकल सर्विस (जनरल सर्विस) – 34 पद
  • नेवल आर्किटेक्ट (एनए) – 12 पद

Indian Navy SSC Apply Online - आवेदन ऐसे करें

इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले joinindiannavy.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत है।