लाइव टीवी

MPPEB MP Police Constable Admit Card 2021: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Updated Dec 30, 2021 | 10:43 IST

MPPEB MP Police Constable Admit Card 2021: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के लिए परीक्षा आठ जनवरी 2022 को होनी है। बताया जा रहा है कि आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

Loading ...
MPPEB Police Constable Admit Card 2021: एडमिट कार्ड डाउनलोड का झंझट खत्म, इन स्टेप्स पर दें ध्यान

MPPEB MP Police Constable Admit Card 2021: मध्य प्रदेश पुलिस में जो युवा नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर है, बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अब ऐसे में उलझन होती है कि आखिर किन तरीकों को पालन करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं आएगी। लेकिन इन सभी शंकाओं या समस्याओं को देखते हुए हम कुछ आसाम स्टेप्स का जिक्र करेंगे जिसकी मदद से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। बता दें एमपीपीइबी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 8 जनवरी 2022 को मध्य प्रदेश व्यापम की तरफ से कराई जा रही है।

MP Police Constable Admit Card 2021: Check download direct link

MPPEB Police Constable Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  1. अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर दिए एडमिट कार्ड(Admit Card) सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद Police Constable Admit Card  के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. Police Constable Admit Card  के लिंक पर क्लिक  करने के बाद अभ्यर्थी को आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करना होगा।
  5. उसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. इतने स्टेप्स के बाद परीक्षार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

MP Police Constable Admit Card 2021 direct link

4 हजार पदों के लिए 2022 में जारी हुआ था नोटिफिकेशन
पुलिस कांस्टेबल के कुल चार हजार रिक्त पदों के लिए साल 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इन पदों में जीडी कांस्टेबल की 3862 और रेडियो कांस्टेबल के 138 पद शामिल किए गए थे। यह परीक्षा पहले 6 अप्रैल 2021 आयोजित की जानी थी। लेकिन कोरोना की वजह से एग्जाम प्रक्रिया को कैंसिल किया गया। करीब 12 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।