लाइव टीवी

Rajasthan High Court Recruitment 2022: राजस्थान उच्च न्यायालय में आई बंपर नौकरी, ढाई हजार से ज्यादा पद खाली

Updated Aug 22, 2022 | 13:36 IST

Rajasthan High Court Recruitment 2022 Sarkari Result: राजस्थान उच्च न्यायालय 2022 न्यायिक सहायक, कनिष्ठ सहायक और क्लर्क समूह के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 

Loading ...
राजस्थान के इस विभाग में आई 2500 से ज्यादा वैकेंसी
मुख्य बातें
  • राजस्थान उच्च न्यायालय ने निकाली बंपर भर्ती
  • इस भर्ती अभियान के जरिये 2756 पदों को भरा जाएगा
  • न्यायिक सहायक, कनिष्ठ सहायक और क्लर्क समूह अन्य पदों पर मिलेगा मौका

Rajasthan High Court Recruitment 2022 Sarkari Result: राजस्थान उच्च न्यायालय 2022 न्यायिक सहायक, कनिष्ठ सहायक और क्लर्क समूह के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। राजस्थान के मूल निवासियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है

इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट- hcraj.nic.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान एचसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर, 2022 शाम 5 बजे है।

Read More - जारी हो गया फेज 6 के लिए सीयूईटी एडमिट कार्ड

राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2022: आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'रिक्रूटमेंट' टैब पर क्लिक करें, एक नया वेबपेज खुलेगा
  • राजस्थान एचसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • एक लॉगिन/पंजीकरण पेज खुल जाएगा
  • रजिस्टर करें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें
  • पोर्टल पर लॉग इन करें और राजस्थान एचसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करें
  • राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2022 आवेदन पत्र भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें

भरे जाएंगे 2756 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2756 रिक्तियों को भरा जाएगा।। कुल रिक्तियों में से 320 न्यायिक सहायक के पद के लिए हैं, 2058 रिक्तियां क्लर्क ग्रेड के लिए और 378 रिक्तियां जूनियर असिस्टेंट पद के लिए हैं।

उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर ज्ञान के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन 300 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। राजस्थान एचसी भर्ती 2022 परीक्षा तिथि जल्द ही जारी होगी, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें।

Read More - जल्द घोषित होंगे रीट के परिणाम, अध्यापक की सीधी भर्ती के लिए सिलेबस जारी