लाइव टीवी

RBI Assistant Recruitment 2022: 950 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, नहीं चाहिए हायर एजुकेशन

Updated Feb 14, 2022 | 15:22 IST

RBI Assistant Recruitment 2022 Notification: यदि आप देश सबसे बड़े बैंक में नौकरी का अवसर देख रहे हैं, तो आरबीआई ने आपके लिए 950 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या नीचे दिए विवरण से जॉब डिटेल चेक कर सकते ​​हैं... 

Loading ...
950 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, नहीं चाहिए हायर एजुकेशन
मुख्य बातें
  • आरबीआई ने जारी की विज्ञप्ति, 950 पदों पर मौका
  • rbi.org.in पर जल्द आएगा डिटेल नोटिफिकेशन
  • 17 फरवरी, 2022 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

RBI Assistant Recruitment 2022: Reserve Bank of India, RBI Assistant Recruitment 2021 notification जारी कर कर दिया गया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मुख्य बैंक में सहायक के 950 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जमा कर सकेंगे।

RBI Assistant Recruitment 2022 - 17 से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

आरबीआई सहायक भर्ती 2022 पंजीकरण (RBI Assistant Recruitment 2022 Registrations) 17 फरवरी, 2022 से शुरू होंगे। जारी नोटिस के अनुसार, विस्तृत अधिसूचना भी उसी दिन जारी की जाएगी, जिसके तुरंत बाद आवेदन विंडो खुल जाएगी। इन आवेदनों को भरने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2022 होगी।

इस भर्ती अभियान के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच करें-

RBI Assistant Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथि
पंजीकरण शुरू होने की तिथि 17 फरवरी, 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2022
डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि जल्द

RBI Assistant Recruitment 2022 Notification - आरबीआई सहायक भर्ती 2022, आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवारों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट - rbi.org.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा होगा, 'Applications for 950 Assistant posts'
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपको महत्वपूर्ण विवरण देकर अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • जो भी महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका RBI सहायक भर्ती 2022 आवेदन पत्र जमा हो गया है यह सुनिश्चित करें।

RBI सहायक भर्ती 2022 के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां चेक करते रहें। किसी भी संदेह के मामले में, कृपया आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देखें।