लाइव टीवी

RBI Grade B Admit Card 2022: आरबीआई ग्रेड बी लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated May 16, 2022 | 18:39 IST

RBI Recruitment 2022: भारतीय रिजर्व बैंक ने बी ग्रेड के तहत होने वाली भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध है। परीक्षा का आयोजन 28 मई 2022 को होगा।

Loading ...
RBI Grade B Admit Card 2022
मुख्य बातें
  • पंजीकरण संख्‍या समेत अन्‍य डिटेल्‍स से करें लॉगिन
  • 28 मई को आयोजित होगी परीक्षा
  • कुल 294 रिक्तियों को भरने के लिए होगी परीक्षा

RBI Recruitment 2022: भारतीय रिजर्व बैंक ने बी ग्रेड के तहत होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे 28 मई तक आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन के लिए उन्‍हें अपने रोल नंबर समेत अन्‍य जरूरी डिटेल की जरूरत होगी। लिखित परीक्षा का आयोजन 28 मई 2022 को होगा। 

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से होने वाले इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेड बी अधिकारी (सामान्य), आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी - डीईपीआर, और आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी - डीएसआईएम समेत विभिन्‍न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके माध्‍यम से कुल 294 रिक्तियों को भरा जाएगा। 

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  • आरबीआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्तमान रिक्तियों टैब के तहत कॉल लेटर पर क्लिक करें।
  •  अधिकारी ग्रेड 'बी' (सामान्य) - पैनल वर्ष 2022' के पद के लिए सीधी भर्ती के लिए 'प्रवेश पत्र, अन्य दिशानिर्देश और सूचना हैंडआउट्स' पर क्लिक करें।
  • इससे एक नया विंडो खुलेगा। अब ग्रेड बी डॉ (सामान्य) -पीवाई-2022 के पद के लिए प्रवेश पत्र पर क्लिक करें।
  • कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए आवश्यक स्थानों पर अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि (दिन-माह-वर्ष) दर्ज करें।
  • ऐसा करते ही एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट रखें। 

Check direct link to download admit card

कैसे होगा उम्‍मीदवारों का चयन 
योग्य उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग चरणों में आरबीआई ग्रेड बी 2022 के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रत्येक परीक्षा में न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। उम्मीदवारों को चरण-I में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर परीक्षा के दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।