लाइव टीवी

RPSC RAS 2021 Result: आरपीएससी-आरएएस प्री 2021 का रिजल्ट जारी, डायरेक्‍ट लिंक से ऐसे कर सकते हैं कटऑफ

Updated Nov 20, 2021 | 06:27 IST

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2021 का रिजल्ट जारी किया गया। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

Loading ...
RPSC RAS Pre 2021 Result
मुख्य बातें
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग ने घोषित किए आरएएस प्री के नतीजे
  • अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं
  • आयोग ने परिणाम जारी करने के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिए है

RPSC RAS 2021 Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2021 का रिजल्ट जारी किया गया। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग द्वारा 27 अक्टूबर, 2021 को आरएएस प्री परीक्षा, 2021 का आयोजन किया गया था।

बता दें कि आयोग ने परिणाम जारी करने के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिए है। RPSC की ओर से जारी परिणाम में कुल 20,102 उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। 

RPSC RAS Pre Result 2021: इतना रहा कट ऑफ
सामान्य पुरुष-84.72
सामान्य महिला- 79.63
Ews पुरुष- 84.72
Ews महिला- 79.63
Sc पुरुष- 72.69
Sc महिला- 66.20
St पुरुष- 76.85
St महिला- 72.22
Obc पुरुष- 84.72
Obc महिला- 79.63
Mbc पुरुष- 84.72
Mbc महिला- 79.63

rpsc ras exam 27 और 28 अक्टूबर को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की गई थी।आरपीएससी (RPSC) की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा में राज्य सेवा में 363 और अधीनस्थ सेवा के 625 पदों पर भर्ती होनी है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि मुख्‍य परीक्षा का आयोजन दिसंबर में हो सकता है।