लाइव टीवी

Railway Group D Admit Card 2021: जानें कब जारी होंगे ग्रुप-डी परीक्षा के एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड

Updated Dec 30, 2021 | 12:51 IST

RRB Railway Group D Admit Card 2021: रेलवे भर्ती ग्रुप डी एग्जाम का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। एग्जाम से संबंधित एडमिट कार्ड और हॉल टिकट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में हम आप को बताएंगे कि कब, कैसे और कहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ में उठने वाले कई सवालों के जवाब भी हैं जो अभ्यर्थियों की शंकाओं को दूर करने में मददगार साबित होंगे।

Loading ...
RRB Group D Admit Card 2021: जानें- कब, कैसे और कहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी का एग्जाम आयोजित करने जा रहा है।
  • कोविड की वजह से परीक्षा हो गई थी निरस्त
  • लेवल -1 परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी करेगा, 1 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

RRB Railway Group D Admit Card 2021:रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर आरआरबी ग्रुप-डी 2021 परीक्षा (आरआरसी 01/2019) के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। परीक्षा पहलेअप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से स्थगित कर दी गई थी। 
आरआरसी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
रेलवे आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2021 के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (ऊपर उल्लिखित लिंक पर क्लिक करके) से उम्मीदवारों को अपना आरआरसी प्रवेश पत्र डाउनलोड करना आवश्यक है, जिसका लिंक रेलवे ग्रुप डी भर्ती के बाद पेज पर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: RRB/RRC Group D Cut-Off: जानें कितनी थी पिछली ग्रुप D भर्ती की कट-ऑफ, तैयारी में होगी आसानी
रेलवे आरआरसी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए उपयोगकर्ता का नाम/पंजीकरण संख्या,पासवर्ड/जन्म तिथि होनी चाहिए। इन दो आवश्यक शर्तों को भरकर उम्मीदवार प्रवेश पत्र के लिए सबमिट बटन को ओके करेंगे। सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगाऔर उसका एक प्रिंटआउट लेना होगा।परीक्षा के लिए अपनी पात्रता के प्रमाण के रूप में एग्जाम सेंटर पर पेश करना होगा।
इन पदों पर होनी है भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- I के पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों की भर्ती के लिए 2019-20 लेवल -1 परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी करेगा। आरआरबी के नवीनतम नोटिस के अनुसार, 1,15,67,248 उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2019-20 परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 से जुड़े सवाल और जवाब

सवाल-आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
जवाब- आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल -1 2021 स्टेज I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

सवाल- आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
जवाब- आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल -1 2021 स्टेज I परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

सवाल- आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया था?

जवाब- रिपोर्ट के अनुसार, कुल 11.56 लाख उम्मीदवारों ने आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल- I 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

सवाल- आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल- I 2021 स्टेज I परीक्षा में कितने सेक्शन पूछे जाएंगे?
जवाब- आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी लेवल- I की स्टेज I परीक्षा में कुल 4 खंड (गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स) पूछे जाएंगे।