लाइव टीवी

RSMSSB CET Notification 2022: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 2996 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

Updated Sep 22, 2022 | 11:47 IST

RSMSSB CET Notification 2022, Rajasthan CET Recruitment 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रैजुएट लेवल के लिए आवेदन मांगे हैं।

Loading ...
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आज से आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य बातें
  • राजस्थान समान पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
  • rsmssb.rajasthan.gov.in पर करें आवेदन
  • 2996 रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती

RSMSSB Common Eligibility Test Notification 2022, Rajasthan CET 2022, rsmssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रैजुएट लेवल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ‌योग्य अभ्यर्थी राजस्थान सीईटी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन‌ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर से शुरू की गई है। 

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी समान पात्रता परीक्षा एक ग्रेजुएट लेवल एग्जाम है।‌ यह साल में कम से कम एक बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का स्कोर रिजल्ट की तारीख से एक साल के लिए मान्य होता है। इस परीक्षा को पास करने का मतलब सरकारी नौकरी मिलना नहीं है। ध्यान दें कि समान पात्रता परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी केवल राजस्थान में निकलने वाली भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।‌

RSMSSB CET Vacancy 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, समान पात्रता परीक्षा के अंतर्गत राजस्थान में कुल 8 सेवाओं में 2996 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्लाटून कमांडर के 43 पद, पटवारी के 272 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 1923 पद, तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट के 198 पद, सुपरवाइजर के 176 पद, डिप्टी जेलर के 49 पद और हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट ग्रेड 3 के 335 पद शामिल हैं।

SBI PO Notification 2022: एसबीआई पीओ के 1673 पदों पर निकली भर्ती, sbi.co.in पर आज से करें आवेदन, यहां जानें सारी डिटेल्स

Rajasthan CET 2022: कौन कर सकता है आवेदन

राजस्थान में सीईटी के तहत सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है।‌ हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। ‌शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

SSC MTS Result 2022: इसी महीने जारी होगा SSC MTS टियर 1 रिजल्ट, यहां चेक करें संभावित डेट

RSMSSB CET Date 2022: जनवरी में होगी परीक्षा 

इस साल बोर्ड द्वारा समान पात्रता परीक्षा 6 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। समान पात्रता परीक्षा में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, राजस्थान और भारत का इतिहास, राजस्थान का इतिहास, कला, सांस्कृतिक, साहित्य, परंपरा और विरासत, भारत और राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारत और राजस्थान की अर्थव्यवस्था, सामान्य हिंदी और सामान हिंदी सहित अन्य विषयों से 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। ‌इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।