लाइव टीवी

RSMSSB Recruitment 2021: पशुधन सहायकों के तीन सौ पद बढ़ाए गए, अब होगी 1436 पदों पर भर्ती

Updated May 11, 2022 | 13:31 IST

RSMSSB Recruitment 2021: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशुधन सहायक परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पहले विज्ञप्ति के तहत 1136 पद भरे जाने थे लेकिन अब 1436 पद भरे जाएंगे...

Loading ...
पशुधन सहायकों के तीन सौ पद बढ़ाकर अब भरे जाएंगे 1436 पद
मुख्य बातें
  • पशुधन सहायकों के नवसृजित 300 पदों को मिली मंजूरी
  • पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने दी 300 पद बढ़ाने की जानकारी
  • पहले 1136 पदों की भर्ती होनी थी अब होगी 1436 पदों की भर्ती

RSMSSB Recruitment 2021: Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) Livestock Assistant Exam 2021 से जुड़ी बड़ी खबर आई है। पशुपालन विभाग में 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाने के फलस्वरूप पशुधन सहायकों के नवसृजित 300 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किये जाने के उद्धेश्य से 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों की स्थापना की जा रही है।

RSMSSB Recruitment 2021 - पहले भरे जाने थे 1136 पद

पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि मार्च 2022 में जारी विज्ञप्ति अनुसार 1136 पदों पर पशुधन सहायकों की भर्ती में नव सृजित तीन सौ पशुधन सहायकों के पदो को शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया है और अब यह भर्ती 1436 पदों के लिए होगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान पशुपालन अधीनस्थ सेवा नियम, 1977 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम, 2014 के अन्तर्गत पशुपालन विभाग, राजस्थान के लिये पशुधन सहायक के कुल 1136 पदों पर भर्ती हेतु कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 11 मार्च, 2022 को विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।

Read More - आरपीएससी ने वरिष्‍ठ अध्‍यापक पद भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की बढ़ाई तारीख, जानें नई डेट

राज्य सरकार ने 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाने के लिए हाल ही में प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए पशुधन सहायकों के तीन सौ नवीन पदों का सजृन किया था। कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार ने त्वरित निर्णय करते हुए इन नवसृजित पदों को भी भर्ती में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के उपलब्ध होने से विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं को गति मिलने के साथ-साथ प्रदेश के पशुपालक भी लाभान्वित हो सकेगें।

RSMSSB Recruitment Age Limit - आयु सीमा

जारी विज्ञप्ति के तहत 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी व आवेदन करने के लिए उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।