लाइव टीवी

Sarkari Naukri 2022: इस हफ्ते आने वाले हैं यह जॉब नोटिफिकेशन, अभी से कर लें नोट, नहीं होगी चूक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Mar 28, 2022 | 16:48 IST

Sarkari Naukri 2022, Latest Job Notification: यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इस हफ्ते कौन कौन से जॉब नोटिफिकेशन आने वाले हैं, या किस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन विंडो खुलने वाली है, या किस नोटिफिकेशन की लास्ट डेट निकलनी वाली है, तो यहां देखें...

Loading ...
इस हफ्ते जारी होने वाले हैं जॉब नोटिफिकेशन (i-stock)
मुख्य बातें
  • इस हफ्ते जारी होने वाले हैं कई नोटिफिकेशन
  • भारतीय नौसेना, आरबीआई समेत कई अपडेट आएंगे
  • बीपीएससी, Upsssc व इसरो में नौकरी से जुड़े अपडेट भी होंगे जारी

Sarkari Naukri 2022: अक्सर महत्वूपर्ण जॉब नोटिफिकेशन आते रहते हैं, लेकिन कई बार हम इनसे जुड़ी अपकमिंग महत्वपूर्ण तारीखें याद नहीं रख पाते या सरल शब्दों में कहें तो किस नोटिफिकेशन की लास्ट डेट निकलने वाली है, किस नोटिफिकेशन के लिए आवेदन विंडो शुरू होने वाली है, इस तरह की चुनिंदा नोटिफिकेशन की जानकारी यहां दी जा रही है।

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना अगस्त 2022 बैच में 500 एए (आर्टिफिसर अपरेंटिस) रिक्तियों और 2000 एसएसआर (सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट) के लिए नाविकों के रूप में नामांकन के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों (जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती है) से आवेदन आमंत्रित कर रही है। भारतीय नौसेना एसएसआर एए 2022 ऑनलाइन पंजीकरण कल यानी 29 मार्च 2022 से शुरू होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी अधिकारी (सामान्य), आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी - डीईपीआर और आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी - डीएसआईएम की 294 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड बी 2022 के लिए 28 मार्च 2022 से 18 अप्रैल 2022 तक शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) जल्द ही जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2018 के पद पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है। यूपीएसएसएससी सब इंजीनियर 2018 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एक्सपर्ट की मानें, तो यह प्रवेश पत्र इसी हफ्ते जारी कर दिए जाएंगे, जिसका लिंक आपको timesnowhindi.com/education पर दिया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन

भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो), विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने ट्रेड अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 4 अप्रैल 2022 तक ऑफलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेड अपरेंटिस की कुल 315 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 28 मार्च 2022 यानी आज से हेड मास्टर प्राइमरी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीपीएससी हेडमास्टर ऑनलाइन पंजीकरण लिंक 22 अप्रैल 2022 तक bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है। प्रासंगिक कार्य अनुभव रखने वाले स्नातक शिक्षकों के पद के लिए 40000+ रिक्तियां उपलब्ध हैं। 60 वर्ष से कम आयु के शिक्षक बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।