लाइव टीवी

Sarkari Naukri 2022 Recruitment: UPTET समेत जनवरी 2022 में होंगी ये परीक्षाएं, इन भर्तियों में आवेदन की होगी आखिरी डेट

Updated Dec 26, 2021 | 08:15 IST

Sarkari Naukri Recruitment in January 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नए साल के मौके पर बंपर मौके मिलने वाले हैं। जानिए जनवरी 2022 में होने वाली परीक्षा और आवेदन की लास्ट डेट से संबंधित जानकारी....

Loading ...
Sarkari Naukri 2022
मुख्य बातें
  •  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।
  • उत्तराखंड महाधिवक्ता कार्यालय समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को होगी।
  • इंडियन कोस्टगार्ड ने नाविक जीडी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

Sarkari Naukri Recruitment in January 2022: साल 2021 अपने आखिरी पड़ाव में है। वहीं, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2022 में कई बंपर वैकेंसी आने वाली है। साल के पहले महीने यानी जनवरी में यूपीटीईटी, उत्तराखंड माधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी और साहयक समीक्षा अधिकारी समेत कई परीक्षाएं होने वाली है। यहां पर देखें जनवरी में होने वाली सरकारी नौकरी की परीक्षा और वैकेंसी की पूरी लिस्ट।   

 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। ये परीक्षा अब  23 जनवरी 2022 (UPTET Exam Schedule) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा  दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट 10 बजे से लेकर 12.30 तक होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से 05.00 बजे तक होगी। इस एग्जाम को लेकर नए एडमिट कार्ड भी जारी होंगे।  आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार UPTET परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को जारी होगा।

उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी की परीक्षा
उत्तराखंड महाधिवक्ता कार्यालय में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती परीक्षा 23 जनवरी 2022 (रविवार) को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा उत्तराखंड के विभिन्न सेंटर में आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड छह जनवरी 2022 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।   

Also Read: Sarkari Naukri Result Notification 

इंडियन कोस्ट गार्ड में वैकेंसी 
इंडियन कोस्टगार्ड  ने नाविक जीडी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन (Indian Coast Guard Recruitment 2021) मंगाए हैं। कुल 322 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार 14 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। नाविक जीडी के लिए 260 वैकेंसी और नाविक डीबी के लिए 35 व नाविक यांत्रिक मैकेनिकल के लिए 27 वैकेंसी है। आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें। गलती होने पर आवेदन फॉर्म में सुधार या संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा। 

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान भर्ती 
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने टेक्नीशियन पद पर आवेदन (IARI Recruitment 2022) मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर 10 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 641 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।