लाइव टीवी

SBI PO Notification 2022: एसबीआई पीओ के 1673 पदों पर निकली भर्ती, sbi.co.in पर आज से करें आवेदन, यहां जानें सारी डिटेल्स

Updated Sep 22, 2022 | 10:08 IST

SBI PO Recruitment 2022, SBI PO Notification 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आज से sbi.co.in/careers पर अप्लाई कर सकते हैं।

Loading ...
एसबीआई पीओ का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
मुख्य बातें
  • एसबीआई पीओ का नोटिफिकेशन जारी।
  • 1673 पदों पर की जाएगी भर्ती।
  • sbi.co.in/careers पर आज से करें अप्लाई।

State Bank of India Probationary Officer Notification 2022 Out, SBI PO Recruitment 2022, sbi.co.in: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर आज यानी 22 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।

SBI PO Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 648 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 160 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 464 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 270 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 171 पद शामिल हैं। पीओ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन दिया जाएगा। 

SBI PO Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

एसबीआई बैंक पीओ पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

SSC MTS Result 2022: इसी महीने जारी होगा SSC MTS टियर 1 रिजल्ट, यहां चेक करें संभावित डेट 

SBI PO Exam 2022: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ‌यह प्रिलिमनरी एग्जाम 17 से 20 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। ‌इसके लिए एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होगा। ‌वहीं, मेन्स एग्जाम जनवरी या फरवरी 2023 में आयोजित किए जाने की संभावना है। एसबीआई पीओ प्रिलिमनरी एग्जाम में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। 

IBPS Pre Clerk Result 2022: जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क प्री परीक्षा परिणाम, ibps.in का डायरेक्ट लिंक यहां देखें

SBI PO Application: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पीओ भर्ती 2022 के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers पर 22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए यहां और बैंक की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।