लाइव टीवी

SSC MTS Tier 2 Result 2022: जल्द जारी होंगे एसएससी एमटीएस टियर-2 के परिणाम, यहां करें चेक

Updated Jul 18, 2022 | 14:59 IST

SSC MTS Tier 2 Result 2022: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन किसी भी वक्त एमटीएस 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Loading ...
एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • इस हफ्ते के अंत तक जारी होगा एसएससी एमटीएस टियर-2 का रिजल्ट।
  • 8 मई 2022 को आयोजित की गई थी टियर-2 की परीक्षा।
  • नीचे दिए इस लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट।

SSC MTS Tier 2 Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के मल्टी टास्किंग स्टाफ टियर 2 (MTS Tier 2) की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन किसी भी वक्त एमटीएस टियर 2 का रिजल्ट जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट जारी कर सकता है।  रिजल्ट जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

एसएससी एमटीएस टियर 1 की परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक आयोजित की गई थी, जबकि पेपर - 2 की परीक्षा 08 मई 2022 को आयोजित की गई थी। पेपर 1 कंप्यूटर बेस्ड था, वहीं पेपर 2 वर्णानात्मक यानी लिखित परीक्षा थी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों का केंद्र सरकार के ग्रुप सी लेवल के मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर चयन किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क और नारकोटिक्स ब्यूरो में हवलदार की रिक्तियों को पूर किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

Learn More - ट्रांसलेटर के पदों पर निकलने वाली है बंपर भर्ती, जानें आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी

SSC MTS Tier 2 Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर SSC MTS Tier 2 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

-  क्वालीफाइड उम्मीदवारों की सूची आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।

- अब ctrl + F दबाएं और यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।

- यदि आपका नाम और रोल नंबर सूची में हैं तो आप SSC MTS Tier 2 की परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं।

हालांकि अभी एसएससी ने रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

आज शाम 4 बजे जारी हो सकता है REET एडमिट कार्ड 2022? देखें ताजा अपडेट

कैटेगिरी वाइज जारी होगी कटऑफ लिस्ट

एसएससी एमटीएस टियर 2 की परीक्षा के लिए 44,680 अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया गया था। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद चयन कर लिया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग इसके लिए कैटेगिरी वाइज कटऑफ लिस्ट जारी करता है। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।