लाइव टीवी

SSC Stenographer Recruitment 2022: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Updated Aug 20, 2022 | 20:02 IST

SSC Stenographer C & D Recruitment 2022: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपने यहां ग्रेड सी व ग्रेड डी स्टेनोग्राफर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में स्टेनोग्राफर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Loading ...
एसएससी स्टेनोग्राफर 2022 के लिए यहां करें आवेदन | फोटो आभार (Website)
मुख्य बातें
  • SSC ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर निकाली भर्ती।
  • दो चरणों में आयोजित की जाएगी भर्ती परीक्षा।
  • यहां 05 सितंबर 2022 तक कर सकते हैं आवेदन।

SSC Stenographer Grade C & D Recruitment 2022: 12वीं पास कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपने यहां पर स्टेनोग्राफर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के तहत केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर की रिक्तियों को भरा जाएगा, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के जरिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की (SSC Stenographer Recruitment 2022) आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 05 सितंबर 2022 है। ध्यान रहे स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें चयनित उनम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। ग्रेड सी व डी में उपस्थित अभ्यर्थियों को डिक्टेशन दिया जाएगा, जिसे सुनकर आपको उन सभी शब्दों को टाइप करना होगा। यहां आप आवेदन से लेकर चयन प्रक्रिया तक संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read More - अब नहीं होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट में देरी, एडीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

महत्वपूर्ण तिथि

एसएससी के स्टेनोग्राफर के पदों पर अभ्यर्थी आज यानी 20 अगस्त 2022 से 05 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे 05 सितंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रवेश पत्र व परीक्षा से संबंधित अभी किसी तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त होर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही जो अभ्यर्थी ग्रेड सी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी अधिकतम आयु 30 वर्ष और न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, वहीं ग्रेड डी के लिए 18 से 17 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यहां छूट दी जाएगी।

कितनी जा सकती है रीट की कट-ऑफ? यहां देखिए पूरी संभावित लिस्ट

SSC Stenographer Grade C & D Recruitment 2022, ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC Grade C & Grade D Stenographer Recruitment 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

कंप्‍यूटर साइंस में करियर बनाने का शानदार मौका, ऐसे बनें भविष्‍य के कंप्‍यूटर साइंटिस्‍ट

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी की परीक्षा दो चरणो में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 कंप्यूटर बेस्ड होगा। यहां 200 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा, जिसमें से सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न, बुद्धिमता व तार्किकता से 50 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे। वहीं लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा, इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों का सीधा सिलेक्शन ग्रेड सी व डी के लिए किया जाएगा।