लाइव टीवी

Teacher Recruitment 2022: हरियाणा में शिक्षकों के 18 हजार पदों पर की जाएगी भर्ती, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान

Updated Sep 26, 2022 | 11:55 IST

Teacher Recruitment 2022: हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य में 18000 स्कूली शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

Loading ...
हरियाणा स्कूल शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जल्दी जारी किए जाने की उम्मीद है।
मुख्य बातें
  • हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका
  • 18000 शिक्षक पदों पर की जाएगी भर्ती
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान

Teacher Recruitment 2022, Haryana Teacher Recruitment 2022: हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में शिक्षकों के 18000 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की घोषणा की है। कुल रिक्तियों में 11 हजार नियमित शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 7 हजार पदों पर नियुक्ति होगी। बीते रविवार मुख्यमंत्री ने रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही है। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार राज्य में स्कूली शिक्षा को बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार ने 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को 5 लाख टैबलेट वितरित किए हैं। इसके अलावा जल्द ही 2.5 लाख टैबलेट और दिए जाएंगे। उनके मुताबिक देश में ऐसा करने वाला हरियाणा एकमात्र पहला राज्य है। इस पहल के लिए उन्हें देश विदेश से सराहना मिल रही है। ‌

मुख्यमंत्री खट्टर के अनुसार हरियाणा सरकार स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, ड्यूल डेस्क, स्कूल बिल्डिंग, साफ टॉयलेट और अन्य बुनियादी ढांचे को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उनका मानना है कि 5 साल से 18 साल तक के प्रत्येक बच्चों को स्कूली शिक्षा मिलनी चाहिए। इस आयु वर्ग में कोई ड्रॉप आउट नहीं होना चाहिए।

Sarkari Naukri 2022: बिहार में 2506 पदों पर नौकरी का मौका, 27 सितंबर से करें आवेदन, यहां जानें डिटेल्स

हरियाणा में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किए जाने की उम्मीद है। जिसके बाद इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी हरियाणा शिक्षक भर्ती के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी जरूर जांच लें। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।

UPSSSC Recruitment 2022: यूपी में वन दरोगा के 701 पदों पर निकली भर्ती, 17 अक्टूबर से करें आवेदन, यहां जानें डिटेल्स

इसके अलावा समग्र शिक्षा, चंडीगढ़ के तहत जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (प्राइमरी टीचर) के 158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 6 अक्टूबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।