लाइव टीवी

UP Home Guard Recruitment 2021: यूपी में 19000 होमगार्ड की भर्ती जल्‍द, जानें कैसे मिलेगा मौका

Updated Aug 21, 2021 | 11:11 IST

​UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में वर्दी की नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्‍द ही प्रदेश में 19 हजार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Loading ...
UP Home Guard Recruitment 2021
मुख्य बातें
  • सितंंबर महीने में जारी हो सकता है यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफ‍िकेशन
  • जल्‍द ही प्रदेश में 19 हजार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है
  • नए नियम केअनुसार कम से कम 15 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलेगी

UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में वर्दी की नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्‍द ही प्रदेश में 19 हजार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। होमगार्ड, सिविल डिफेंस और सैनिक कल्याण पुनर्वास मंत्री ने इस बात की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी होमगार्ड भर्ती 2021 के लिए सितंबर में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। होमगार्ड भर्ती 2021 के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का साफ निर्देश है कि जिन विभागों में पद खाली हैं उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द भरा जाए।  

सैलरी 

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के जवानों की सैलरी की बात करें तो नए नियम केअनुसार कम से कम 15 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलेगी। कुछ समय पहले ही होमगार्ड के मानदेय में 125 रुपये का इजाफा हुआ था। पहले होमगार्ड को प्रतिदिन 375 रुपये मिलते थे और अब 500 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। 

आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया

यूपी होमगार्ड भर्ती में न्यूनतम आयु 18 वर्ष ही होगी। अधिकतम आयु के बारे में जानकारी नोटिफिकेशन आने के बाद ही मिल सकेगी। नोटिफ‍िकेशन जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया में क्‍या बदलाव होंगे, वो भी पता चलेगा। होमगार्ड भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर ही किए जाने की संभावना है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ का निर्देश है कि हर प्रकार की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। किसी भी तरह की नियम की अनदेखी बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी।

शारीरिक मापदंड

चेस्ट बिना फुलाए- सामान्य वर्ग- 78.8 सेमी, एससी/एसटी- 76.5 सेमी
चेस्ट फुलाने के बाद- सामान्य वर्ग- 83.8 सेमी, एससी/एसटी- 81.5 सेमी
लंबाई- सामान्य वर्ग- 167.7 सेंटीमीट, एससी/एसटी- 162.6 सेंटीमीटर