लाइव टीवी

UP Police Bharti 2022: यूपी पुलिस में 120 पदों के लिए निकाली गई भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन

Updated Jan 17, 2022 | 16:48 IST

UP Police Recruitment 2022: UPPBPB ने यूपी पुलिस रेडियो कैडर में वर्कशॉप स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Loading ...
UP Police Recruitment 2022 (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • 120 पदों को भरने के लिए निकाली गई वैकेंसी
  • अलग अलग वर्गों के अनुसार बांटे गए पद
  • ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस रेडियो कैडर में वर्कशॉप स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2022 से शुरू होगी। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार आवेदन ऑनलाइन करने होंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 है। इसमें अलग अलग वर्गों के अनुसार पदों का विभाजन किया गया है, जिनमें  अनारक्षित वर्ग के लिए 51 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 11 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 32 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 24 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं। 

कौन कर सकता है आवेदन 

  • वर्कशॉप स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। 
  • उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल है। हालांकि इसमें सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।