लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Govt Jobs Sarkari Result 2021 Sarkari Naukri 2021 Notification SSC GD Constable SSC MTS RRB NTPC mp constable admit card bank railway jobs
Live Blog

Sarkari Naukri: IGNOU में बंपर वैकेंसी, 11 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भी भर्ती का रास्‍ता साफ

Updated Dec 25, 2021 | 09:45 PM IST

सरकारी जॉब्स आए दिन आ रही हैं। आप यहां से सभी महत्वपूर्ण सरकारी नौकरी की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस समय लेटेस्ट सरकारी नौकरी के तहत राजस्थान वीडीओ एडमिट कार्ड, एसबीआई व अन्य बैंक की भर्ती, यूजीसी नेट परीक्षा अपडेट, सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यूपीएससी व एसएससी की तरफ से जारी होने वाली विज्ञप्ति, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, उत्तर प्रदेश एसआई रिजल्ट इत्यादि शामिल है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
Sarkari Naukri 2021 Notification: सरकारी नौकरी की हर अपडेट

यदि आप यूपी लेखपाल भर्ती, नीट पीजी काउंसलिंग तिथि व इससे जुड़े विवाद, एकेटीयू या अन्य जरूरी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट आदि की जानकारी चाहते हैं तो इस ब्लॉग पर जरूर से बने रहें। केंद्र व राज्य स्तर पर निकलने वाली हर सरकारी वैकेंसी यहां देख पाएंगे। आज की वैकेंसी के अलावा एजुकेशन सेक्टर की भी तमाम जरूरी खबरें आपको दिया जाएगा। आज की वैकेंसी में भारतीय आर्मी में करियर बनाने का मौका आया है, जो उम्मीदवारसेना में जाना चाहते हैं वे अब यहां आवेदन का तरीका देखें।

Sarkari Naukri-Result Notification Live: Check All Latest Govt Jobs Notification here

यहां खबरों के साथ जुड़े नोटिफिकेशन और आंसर की, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जाता है। आज की नई भर्ती में देखें ​हरियाणा की नई विज्ञप्ति, एमपी हाई कोर्ट आदि।

Check: Railway Jobs Notification | SSC GD Constable Answer Key | SSC MTS Result

Dec 25, 2021  |  05:49 PM (IST)
भारतीय सेना में जॉब

भारतीय सेना सोल्जर टेक्निशियन, सोल्जर टेक्निशियन (एविएशन), सोल्जर (जनरल ड्यूटी), सोल्जर ट्रेड्समैन (शेफ एंड स्टीवर्ड्स) कैटेगरी, एक्वाटिक्स  (तैराकी/डाइविंग) और वॉलीबॉल में मेधावी स्पोर्ट्सपर्सन (ओपन कैटेगरी) के लिए भर्ती रैली आयोजित करेगी। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर की जानकारी ले सकते हैं। यह रैली 17 जनवरी, 2022 को यूनिट मुख्यालय कोटा के तहत 1 ईएमई सेंटर, सिकंदराबाद में आयोजित की जाएगी। 

Dec 25, 2021  |  04:42 PM (IST)
जेएएसएससी ने संयुक्‍त परीक्षा के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

Dec 25, 2021  |  03:38 PM (IST)
सिविल जज बनने का मौका

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से सिविल जज के 123 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट  mphc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट होना चाहिए। आवेदन की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2022 है। 

Dec 25, 2021  |  02:39 PM (IST)
11 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती जल्‍द

ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (डीएसई) में 11 हजार से ज्यादा शिक्षक भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन शुरू होने वाले हैं। जानकारी के लिए आधिकारिक dseodisha.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदकों का चयन मार्च,2022 के पहले सप्ताह में ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। 3 जनवरी,2022 से आवेदन शुरू होंगे। 

Dec 25, 2021  |  01:44 PM (IST)
Indian Navy में सेलर के पद पर भर्ती का आखिरी दिन

भारतीय नौसेना की ओर से सेलर के पदों के लिए भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की गई है।  इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर, 2021 है। भर्ती को लेकर इच्छुक योग्य उम्मीदवार Indian Navy Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Dec 25, 2021  |  12:25 PM (IST)
असम लोक सेवा आयोग वैकेंसी 2021

APSC Recruitment 2021: असम पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज के पद पर वैकेंसी जारी हुई है। इस वैकेंसी में कुल पांच पदों पर भर्तियां होनी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को असम पीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Dec 25, 2021  |  11:34 AM (IST)
भारतीय स्टेट बैंक में निकली बंपर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में बंपर भर्ती निकली है। आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 है। भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। रिक्त पदों की संख्या 1226 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

Dec 25, 2021  |  10:36 AM (IST)
कांस्टेबल बनने का मौका

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 53 हजार रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2022 है। ये रहा कुल पदों का विवरण 

अनारक्षित - 126
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए  - 29
पिछड़ा वर्ग - 21
अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 82
पिछड़े वर्ग की महिला - 13
अनुसूचित जाति - 88
एसटी - 6

Dec 25, 2021  |  09:57 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश में भर्ती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के ल‍िए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ( NHM) की ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2022 है।  

Dec 25, 2021  |  09:02 AM (IST)
जल शक्ति मंत्रालय में करें आवेदन

जल शक्ति मंत्रालय (Jalshakti Ministry) में नेशनल वाटर मिशन (National Water Mission) में कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के पदों (NWM Recruitment 2021) पर आवेदन करने की कल आखिरी डेट है। इन पदों (NWM Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है। उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://jalshakti-dowr.gov.in/ पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। 

Dec 25, 2021  |  07:30 AM (IST)
झारखंड में सरकारी नौकरी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से अगले महीने 959 पदों के लिए वेकेंसी निकलने वाली है। इन पदों के लिए 15 जनवरी से आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी होगी। यहां सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और प्लानिंग असिस्टेंट के 959 पद आने वाले हैं। 

Dec 25, 2021  |  06:37 AM (IST)
इग्नू में अकादमिक पदों पर हो रही है भर्ती

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने स्कूल ऑफ एजुकेशन में अकादमिक सलाहकार के पद की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।  उम्मीदवार इस विज्ञापन के जारी होने के 21 दिनों के भीतर अपना आवेदन इस पते पर भेज सकते हैं: निदेशक, स्कूल ऑफ एजुकेशन, ब्लॉक जी, अकादमिक परिसर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली-110068

Dec 24, 2021  |  11:04 PM (IST)
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्ती

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने कुल 900 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट @mpsc.gov.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 11 जनवरी, 2022 तक चलेगी। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इंड्रस्टी इंस्पेक्टर के 103, डिप्टी इंस्पेक्टर,114, टेक्निकल असिस्टेंट 14, टेक्स असिस्टेंट 117, र्क्लक टाइपिस्ट मराठी 473, क्लर्क टाइपिस्ट इंग्लिश 79 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

Dec 24, 2021  |  09:42 PM (IST)
जूनियर असिस्‍टेंट के लिए निकली नौकरी

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 140 पदों पर नियुक्तियां करेगा।आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह 24 जनवरी 2022 तक चलेगी। आवेदनकर्ता  ऑफिशियल वेबसाइट ossc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

Dec 24, 2021  |  08:43 PM (IST)
बिहार पुलिस में नौकरी का मौका

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 26 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लगभग 2213 खाली पद भरे जाएंगे। परीक्षा में 6 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Dec 24, 2021  |  06:00 PM (IST)
बैंक में निकली भर्ती

सारस्वत कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर ऑफिसर (मार्केटिंग एंड ऑपरेशंस) के 300 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां बैंक की मुंबई (एमएमआरडीए) और पुणे स्थित शाखाओं के लिए होंगी। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट saraswatbank.com पर जाकर आवेदन कर सकता है। आवेदन की प्रकिया आज 22 दिसंबर से शुरू हो गई है। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 31  दिसंबर 2021 है।  

Dec 24, 2021  |  05:05 PM (IST)
एमपी हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MPHC) ने सिविल जज (Civil Judge) के 123 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाना होगा।  ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 29 दिसंबर, 2021 से शुरू होंगे, वहीं 27 जनवरी 2022 को आवेदन की आखिरी तारीख होगी।

Chandrayaan 3