लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Govt Jobs Sarkari Result 2021 Sarkari Naukri 2021 Notification SSC GD Constable SSC MTS RRB NTPC UP Police SI SBI UPPSSC UPSC Result
Live Blog

Sarkari Naukri: UPPCL परीक्षा रिजल्ट जारी-SBI बैंक, पुलिस, शिक्षा विभाग में भर्तियां; SSC 2022 कैलेंडर रिलीज

Updated Dec 20, 2021 | 08:29 AM IST

उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग ने हेल्थ वर्कर्स के लिए 9200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए सिर्फ 12वीं पास की मांग की गई है। यही नहीं हर जरूरी परिणाम की भी यहां जानकारी मिलेगी। एसएससी जीडी कांस्टेबल, एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आने वाले अपडेट भी यहां मिलेंगे। इसके अलावा सीबीएसई पेपर की एनालिसिस कॉपी और आंसर की कॉपी का लिंक भी दिया जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
Sarkari Naukri 2021 Notification: सरकारी नौकरी व एजुकेशन सेक्टर की हर अहम खबर

सरकारी नौकरी की भरमार आई हुई है। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बेहतरीन मौके आए हैं, आज ही बैंक आफ बड़ौदा ने पंजाब नेशनल बैंक ने भर्ती निकाली है। इसके अलावा जो लोग प्रोबेशनरी अधिकारी के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया ने एडमिड कार्ड भी आज ही जारी किया है। एजुकेशन सेक्टर की बात करें तो स्कूल कॉलेज के रिजल्ट व एडमिशन चल रहे हैं, जिसकी जानकारी यहां है। इसके अलावा सीटेट परीक्षा की भी हर जानकारी यहां है।

Railway Jobs LIVE: Check all Latest Railway Jobs Notification here

बिहार और उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यूपी एसआई की आंसर की आज जारी होने वाली है जबकि बिहार एसआई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं।

Dec 20, 2021  |  12:39 AM (IST)
SSC का साल 2022 कैलेंडर रिलीज

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आगामी वर्ष 2022 में विभिन्न विभागों में आयोजित होने जा रहीं परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी किया गया है। आयोग की ओर से परीक्षा की तारीखों के साथ ही आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने और समाप्त होने की तारीखों की भी घोषणा की गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर को चेक कर सकते हैं।

Dec 19, 2021  |  11:28 PM (IST)
PSEB ने पीएसटीईटी के एडमिट कार्ड किए रिलीज

पीएसईबी की ओर से पहली से पांचवीं कक्षा व छठीं से आठवीं के छात्रों को पढ़ाने के लिए पीएसटीईटी 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। सब उम्मीदवार परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश को अच्छी तरह पढ़ें। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 नियमों का पालन करके 24 दिसंबर, 2021 को परीक्षा के लिए पहुंच सकते हैं।

Dec 19, 2021  |  10:42 PM (IST)
पंजाब शिक्षा बोर्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) 2021 शिक्षक भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 24 दिसंबर 2021 को होगी। आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

Dec 19, 2021  |  09:48 PM (IST)
UPPCL भर्ती के लिए अगले चरण की परीक्षा

यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर के ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 7 और 8 सितंबर 2021 को किया गया था। भर्ती के लिए परीक्षा का अगला चरण 28 और 29 दिसंबर 2021 को आयोजित होगा।

Dec 19, 2021  |  08:55 PM (IST)
UPPCL परीक्षा के रिजल्ट घोषित

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ओर से जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर अपना परिणाम देखें। 

Dec 19, 2021  |  07:25 PM (IST)
बिहार सरकार में निकाली गईं 350 से ज्यादा वैकेंसी

बिहार सरकार की ओर से सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सीएसबीसी के मद्य निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में 365 कॉन्स्टेबल की भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया रविवार 19 दिसंबर, 2021 दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के पास 18 जनवरी, 2022 तक आवेदन का समय है और ज्यादा जानकारी के लिए csbc.bih.nic.in पर जाकर सूचना पाएं।

Dec 19, 2021  |  06:30 PM (IST)
SBI में इन पदों पर निकली हैं भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से 1200 से ज्यादा सर्किल आधारित आधिकारी (सीबीओ) पदों पर भर्ती निकली। उम्मीदवार की आयु सीमा 1 दिसंबर, 2021 तक, 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए। चयनित उम्मीदवार लगभग 36,000 रुपये मासिक वेतन पाएंगे और सेवा के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए एक वेतन वृद्धि भी तय है। 29 दिसंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।

Dec 19, 2021  |  05:22 PM (IST)
SBI बैंक में निकली भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से 1226 पदों पर सर्किल आधारित अधिकारियों (सीबीओ) की भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर भर्तियों के लिए उम्मीदवारों के पास 29 दिसंबर, 2021 तक आवेदन का समय होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन को पढ़ें।

Dec 19, 2021  |  04:16 PM (IST)
पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड में भर्तियां

पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) 2021 शिक्षक भर्ती के लिए हो रही है, जिसके प्रवेश पत्र जारी हुए हैं। 24 दिसंबर, 2021 को यह एग्जाम आयोजित होगा। आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Dec 19, 2021  |  02:42 PM (IST)
एमपीएचसी ग्रुप डी भर्ती के लिए इंटरव्यू का एडमिट कार्ड हुआ जारी

एमपीएचसी ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इंटरव्यू 23 दिसंबर 2021 से 19 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। 

Dec 19, 2021  |  12:36 PM (IST)
इस दिन जारी हो सकती है जीडी कॉन्सटेबल 2021 की आंसर की

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही जीडी कॉन्सटेबल 2021 परीक्षा की आंसर की जारी करने वाला है।  एसएससी दिसंबर के अंत तक जीडी कॉन्सटेबल की आंसर की जारी कर सकता है। योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
 

Dec 19, 2021  |  11:45 AM (IST)
जानिए किस पद पर कितनी वैकेंसी

लैब टेक्नीशियन- 64
लैब टेक्नीशियन- 15
लैब टेक्नीशियन- 91
लैब टेक्नीशियन- 4
लैब टेक्नीशियन- 224
लैब टेक्नीशियन- 1665
लैब टेक्नीशियन मेडिकल कॉलेज- 17
लैब टेक्नीशियन आईआरएल/सी एवं डीएसटी- 5
लैब टेक्नीशियन+सीबीएनएएटी- 171
सीनियर लैब टेक्नीशियन इक्यूए- 4
सीनियर लैब टेक्नीशियन सी एंड डीएसटी- 23
लैब टेक्नीशियन यूसीएचसी- 175
लैब टेक्नीशियन यूपीएचसी- 6
सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर- 293
एसटीएलएस- 202

Dec 19, 2021  |  10:48 AM (IST)
NRHM UP में बंपर भर्तियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने लैब टेक्नीशियन और सुपरवाइजर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। एनएचएम यूपी भर्ती 2021-22 के अनुसार लैब टेक्नीशियन, सीनियर लैब टेक्नीशियन, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, और टीनियर टीबी लैब सुपरवाइजर के 2900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती होगी। कैंडिडेट्स वेबसाइट upnrhm.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Dec 19, 2021  |  09:23 AM (IST)
एम्स में निकली 100 से ज्यादा फैक्लटी की वैकेंसी

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) रायबरेली ने फैकल्टी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कुल 118 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2022 है।

Dec 19, 2021  |  08:29 AM (IST)
जून 2023 में होगी ये परीक्षाएं

नोटिफिकेशन के अनुसार सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल  राइफलमैन के पद की परीक्षा जून 2023 में होगी।

Dec 19, 2021  |  06:46 AM (IST)
उत्तराखंड में जल्द होगी पुलिस विभाग में बंपर भर्ती

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पुलिस विभाग में 1,718 पदों पर जल्द ही भर्तियां करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसमें कांस्टेबल के 1,521 पद और उप-निरीक्षक के 197 पद हैं।

Dec 19, 2021  |  05:59 AM (IST)
स्वास्थ्य विभाग में ऐसे करें आवेदन

बिहार स्वास्थ्य विभाग की भर्ती के माध्यम से राज्य के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में नियुक्ति दी जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन किए जा सकते हैं।

Chandrayaan 3