लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Live RRB railway NTPC CBT 1 Result 2021 RRB Group D Exam Date 2021 Sarkari Result 2021 Railway Board Likely to Release deatils
Live Blog

RRB NTPC Result: आरआरबी एनटीपीसी परिणाम, सीबीटी 2 की शुरू कर दें तैयारी

Updated Oct 25, 2021 | 04:01 PM IST

RRB NTPC Result 2021, RRB Group D Exam Date 2021: आरआरबी एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (RRB NTPC) के रिजल्ट को लेकर जल्द अपडेट आने वाले हैं। संभवत: इसी माह आधिकारिक जानकारी आ सकती है। इसके अलावा यदि आप आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम या रेलवे भर्ती, आरआरसी या आईआरसीटीसी की तरफ से निकलने वाली नौकरी व अपडेट चाहते हैं तो वो भी आपको इस ब्लॉग पर दिया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
RRB Recruitment Update: आरआरबी एनटीपीसी, आरआरबी ग्रुप डी अपडेट

यदि आप रेलवे भर्ती से जुड़ी हर पुख्ता खबर के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग का विजिट करते रहिए। यहां RRB एनटीपीसी रिजल्ट 2021, सीबीटी 1, सीबीटी 2, RRB ग्रुप डी परीक्षा ति​थि व एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपनी तैयारी बनाए रखें, साथ ही नवीनतम अपडेट के लिए इस ब्लॉग का विजिट करते रहें।

RRB NTPC Result 2021 Live Updates

गौरतलब है कि RRB Group D Exam Date हो या RRB NTPC रिजल्ट, दोनों को लेकर अभी आधिकारिक रूप से प्रोसेज आगे नहीं बढ़ा है, इसका कारण कोरोना महामारी है, हालांकि स्थिति नियंत्रित होती दिख रही है, ऐसे में उम्मीद है कि अपडेट्स जल्द आने वाले हैं। यदि आप आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट से जुड़े अपेडट व चयन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें, यहां आप जान सकेंगे कि रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य किन वेबसाइट से देखा जा सकता है- 

RRB Group D Exam Date 2021: इंतजार खत्म, यह रही ग्रुप डी परीक्षा की संभावित तिथि

Oct 06, 2021  |  05:05 PM (IST)
साउथ सेंट्रल रेलवे 2021 भर्ती पदों का विवरण

साउथ सेंट्रल रेलवे 2021 भर्ती पदों का विवरण 

Trade Vacancies
AC Mechanic 250
Carpenter 18
Diesel Mechanic 531
Electronic Mechanic 92
Electrician  1019
Fitter 1460
Machinist 71
MMTW 5
Welder 553
Painter 80
Oct 06, 2021  |  04:37 PM (IST)
दक्षिण मध्य रेलवे में मौका, आवेदन शुरू

अपरेंटिस पदों के लिए दक्षिण मध्य रेलवे 2021 भर्ती अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी, इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसके तहत अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत 4103 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती के बारे में अधिक जानकारी www.scr.indianrailways.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

Oct 06, 2021  |  04:04 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट, सीबीटी 2 की शुरू कर दें तैयारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सीबीटी 1 परिणाम घोषित होने के बाद सीबीटी 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। उम्मीद है परीक्षा से महज चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Oct 06, 2021  |  03:29 PM (IST)
RRB एनटीपीसी रिजल्ट — समान अंक आने पर इन्हे मिलेगी प्राथमिकता

दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में, योग्यता आयु मानदंड के आधार पर निर्धारित की जा सकती है।

Oct 06, 2021  |  02:59 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम जल्द, देखें चयन का पूरा तरीका

आरआरबी एनटीपीसी अंतिम परिणाम सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी और/या टाइपिंग स्किल टेस्ट और/या एप्टीट्यूड टेस्ट (जहां भी लागू हो) में प्रदर्शन के आधार पर घोषित किया जाता है। उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया और चिकित्सा परीक्षण भी उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

Oct 06, 2021  |  01:47 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड में होगी यह जानकारी

उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
स्थायी माप
प्रो-रेटेड स्कोर
सामान्यीकृत अंक
योग्यता स्थिति

Oct 06, 2021  |  01:06 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम: पासवर्ड भूलने पर यह करें

आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड की जांच के लिए पासवर्ड प्राप्त करने के लिए पहले रिजल्ट पेज पर जाएं
पेज पर नीचे उम्मीदवारों को 'Forgot Password' टैब मिलेगा।
उस टैब पर क्लिक करने पर, उम्मीदवारों से कुछ विवरण भरने के लिए कहा जाएगा
उम्मीदवार के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
इसके बाद आप पासवर्ड रिकवर कर पाएंगे

Oct 06, 2021  |  12:32 PM (IST)
आने वाले हैं आरआरबी रिजल्ट

आरआरबी अपनी 21 क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी 1 परिणाम घोषित करेगा। हालांकि, परीक्षा प्राधिकरण द्वारा घोषित किए जाने के बाद, इस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम लिंक भी प्रदान किया जाएगा।

Oct 06, 2021  |  11:59 AM (IST)
जल्द आने वाले हैं एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 15 भाषाओं-हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मराठी, मणिपुरी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

Oct 06, 2021  |  11:28 AM (IST)
देखें कहां जारी होने वाला है आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम आरआरबी की क्षेत्र-वार आधिकारिक वेबसाइटों जैसे rrbcdg.gov.in, rrbald.gov.in, rrbchennai.gov.in, और कई अन्य पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।

Oct 06, 2021  |  10:05 AM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम के बाद देना होगा यह टेस्ट

सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा 28 दिसंबर से 31 जुलाई तक आयोजित की गई थी। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की जारी किए, लेकिन फाइनल आंसर की अभी पेंडिंग में है। यह प्रोसेस पूरा होने के बाद सीबीटी 2 परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Oct 06, 2021  |  09:21 AM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम जल्द, इतने पदों पर होनी है भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी की गई थी। आरआरबी एनटीपीसी नोटिफिकेशन के माध्यम से कुल 35,200 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

Oct 05, 2021  |  11:58 PM (IST)
स्‍कोर कार्ड सेव करने के लिए करें ये काम

आरआरबी की ओर से एनटीपीसी सीबीटी 1 के परिणाम जारी किए जाएंगे। परिणाम देखने एवं स्‍कोर कार्ड सेव करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें। यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें और लॉग इन करें। यहां आपको रिजल्‍ट एवं स्‍कोर का विकल्‍प दिखेगा इस पर‍ क्लिक करके रिजल्‍ट सेव करें। 

Oct 05, 2021  |  10:52 PM (IST)
रजिस्ट्रेशन नंबर से देख सकेंगे परिणाम

आरआरबी ने अभी तक CBT 1 परीक्षा परिणाम के तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अक्‍टूबर में जारी किए जा सकते हैं। ऐसे उम्‍मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। परिणाम जानने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

Oct 05, 2021  |  09:53 PM (IST)
रीजनल वेबसाइट में रिजल्‍ट चेक करने की प्रक्रिया

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 के परिणाम घोषित होने के बाद उम्‍मीदवार बोर्ड की रीजनल वेबसाइट्स पर विजिट कर सकते हैं। ऐसा करने पर स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा। वहां शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। अब आपको ctrl+f टाइप करके अपना रोल नंबर सर्च करना होगा। इसके अलावा, स्कोरकार्ड चेक (RRB NTPC Score Card) करने के लिए वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा।

Oct 05, 2021  |  07:14 PM (IST)
अक्‍टूबर के दूसरे सप्‍ताह तक आ सकता है रिजल्‍ट

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्‍ट अक्‍टूबर के दूसरे सप्‍ताह तक यानि 15 अक्‍टूबर तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्‍मीदवार अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से अपना रिजल्‍ट और स्‍कोर चेक कर सकते हैं। 

Oct 05, 2021  |  06:07 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द, यहां देखें संभावित तिथि

आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया था। आवेदन पत्र 1 मार्च, 2019 को जारी किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2019 थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2019 थी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी, 2019
इसके बाद कैसे तैसे एग्जाम संभव हो सका लेकिन आधे से ज्यादा प्रोसेस पूरी होने के बाद कोरोना बीमारी की वजह से रिजल्ट घोषित करने से रोक दिया गया। अब चूंकि महौल में तेजी से सुधार है इसलिए उम्मीदवार इसी माह रिजल्ट से संबंधित आधिकारिक अपडेट पा सकते हैं।

Chandrayaan 3