लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • live Sarkari Result 2021 Sarkari Naukri Job Bharti Hindi 2022 Notification Live SSC MTS GD Constable Bihar Police SI RRB NTPC Bank and Govt Jobs
Live Blog

Sarkari Naukri: सरकारी विभागों में काम करने का बेहतरीन मौका, हाथ से जाने ना दें यह अवसर

Updated Jan 01, 2022 | 07:19 AM IST

सरकारी नौकरी सीधी भर्ती 2021 से जुड़ी सभी अपडेट यहां देखें। यहां sarkari naukri के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी सभी जरूरी खबरों को कवर किया जाएगा। यदि आप भी सोच रहे हैं कि सरकारी नौकरी कैसे मिले? तो सरकारी नौकरी की भर्ती से जुड़े ताजा समाचार यहां देखते रहें। नए साल से पहले sarkari naukri 2021 के प्रोसेस पर जोर दिया जा रहा है और भर्ती प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
Sarkari Naukri 2021 Notification: सरकारी नौकरी से जुड़े सभी अपडेट

latest sarkari jobs की बात करें, कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 3800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। Sarkari Result के तहत, BPSSC SI Exam Answer key, SSC GD Constable Final answer key आदि लाइन में लगे हैं। सरकारी एग्जाम मेंं, ssc cgl notification आ चुका है, साथ ही यूपीएससी की तरफ से भी नए अपडेट्स आ रहे हैं। आज DSSSB Exam Calendar जारी कर दिया है।

Sarkari Naukri Notification: Check Govt Jobs Answer Key, Admit Card, Result Update here

एजुकेशन सेक्टर की बात करें तो CBSE Term 1 Exam Result बहुत जल्द आने वाला है। इधर सरकारी वैकेंसी में MP Police Constable admit card जारी होने वाला है RSMSSB-Village-Development-Officer-exam आंसर की भी जारी होने जा रही है। इसके अलावा JEE Main 2022, UP Police SI Result, Cut-off से जुड़े अपडेट भी आने जा रहे हैं।

SSC GD Constable Cut-off | SSC MTS Tier 1 target="_blank">UP Police SI Cut-off 2021

Jan 01, 2022  |  06:48 AM (IST)
Sarkari Naukari Updates: क्या है यूकेएसएसएससी के लिए आवेदन शुल्क और उम्र सीमा 

यूकेएसएसएससी यानी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर श्रेणी के पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 76 सीटों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18/21 साल से लेकर 42 साल होना चाहिए।

Jan 01, 2022  |  06:06 AM (IST)
Sarkari Naukari Live Updates: यूपी एनएचएम में निकली बंपर भर्ती

हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने उत्तर प्रदेश में लैब टेक्नीशियन, सीनियर लैब टेक्नीशियन, एसटीएस और एसटीएलएस के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 2,980 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए योग्यता अत्यधिक 40 उम्र तय की गई है। 

Dec 31, 2021  |  11:49 PM (IST)
Sarkari Naukari News: NHM में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। उत्तर प्रदेश में एनएचएम की परीक्षा के तहत 2,980 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर अप्लाई करें।

Dec 31, 2021  |  10:44 PM (IST)
Sarkari Naukari Live Updates: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निकली भर्ती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तकरीबन 3 हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है। यूपी एनएचएम के लिए 2,980 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Dec 31, 2021  |  03:32 PM (IST)
NMDC ने निकाली भर्ती

NMDC ने विभिन्न ट्रेडों में ग्रेजुएट/ तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार NMDC की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 20 जनवरी 2022 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। 

Dec 31, 2021  |  12:29 PM (IST)
हिंदी ट्रांसलेटर की निकली जॉब

मुख्यालय दक्षिणी कमान पुणे ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती अभियान के तहत करीब  97 खाली पदों को भरा जाएगा। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ambala.cantt.gov.in के जरिए 15 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 

Dec 31, 2021  |  12:07 PM (IST)
BECIL ने निकाली भर्ती

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने देश भर के रीजनल ऑफिस में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट becilregistration.com पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 जनवरी 2022 तक है। 

Dec 31, 2021  |  11:27 AM (IST)
ONGC ने निकाली वैकेंसी

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने एचआर एग्जीक्यूटिव और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर आवेदन भेज सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2022 है। 

Dec 31, 2021  |  10:42 AM (IST)
रीट परीक्षा से होगी शिक्षकों की भर्ती

राजस्थान में साल 2022 में 20,000 शिक्षकों की भर्तियां की जाएगी। य भर्ती रीट परीक्षा के जरिए की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की है। रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 14 मई  2022 और 15 मई 2022 को किया जाएगा। इस सिलसिले में सीएम आवास पर शिक्षा विभाग की बैठक बुलाई गई थी। 

Dec 31, 2021  |  10:10 AM (IST)
आरसीसीसी ट्रेनिंग की लिस्‍ट हुई जारी

रिकॉर्डर्स सर्टिफिकेट क्लास कोर्स, आरसीसीसी ट्रेनिंग असम एडमिशन 2022 लिस्ट असम सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए कुल 1039 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ऐसे में उम्‍मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sonitpur.gov.in से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। 

Dec 30, 2021  |  11:07 PM (IST)
Sarkari Naukari News: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निकली भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह साझा किया है कि टैक्स असिस्टेंट के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयकर विभाग में कुल 7 पदों पर भर्ती होने वाली है जिसमें से 5 पद टैक्स असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं 2 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए हैं।

Dec 30, 2021  |  10:33 PM (IST)
Sarkari Naukari Updates: कितनी होगी IMA के चयनित उम्मीदवारों की सैलरी

हाल ही में इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुकमेकर, ड्राइवर, कुक और एलडीसी पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपए तक महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों के लिए महीने का वेतन 18,000 रुपए से 56,900 रुपए तय किया गया है।

Dec 30, 2021  |  09:41 PM (IST)
Sarkari Naukari News: आईएमए में निकली भर्ती 

इंडियन मिलिट्री एकेडमी ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह साझा किया था कि इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 4 जनवरी 2022 है।

Dec 30, 2021  |  09:16 PM (IST)
Sarkari Naukari Updates: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निकली भर्ती

हाल ही में यह खबर आई है कि आयकर विभाग केरल ने विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट केरल में काम करने की इच्छुक हैं वह 31 दिसंबर 2021 से पहले आवेदन करें। वही उत्तर पूर्वी राज्य, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

Dec 30, 2021  |  08:40 PM (IST)
Sarkari Naukari Updates: पुलिस विभाग में निकली भर्ती

उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह साझा किया है कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल और फायरमैन की पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि 3 जनवरी 2022 है।

Dec 30, 2021  |  07:33 PM (IST)
Sarkari Naukari News: भेल में इंजीनियर के लिए शैक्षणिक योग्यता

हाल ही में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इंजीनियर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 4 वर्ष सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री तय की गई है। इसके साथ अगर किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री है तो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य हैं।

Dec 30, 2021  |  07:04 PM (IST)
Sarkari Naukari Updates: भेल में काम करने का शानदार मौका

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड में काम करने का सुनहरा अवसर युवा अपने हाथ से जाने ना दें। भेल अनुभवी इंजीनियरों और सुपरवाइजर को की तलाश में है। इंजीनियर (एफटीए-सिविल) और सुपरवाइजर (एफटीए-सिविल) के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है जिसकी जानकारी आप अधिकारिक वेबसाइट www.bhel.com पर जाकर ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 11 जनवरी 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं।