लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • railway RRB NTPC stage 1 Result 2021 RRB Group D Exam date admit card 2021 sarkari result 2021 cut off expected live updates
Live Blog

RRB NTPC Result: जल्द होगी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम तिथि की घोषणा, यहां देखें पूरी खबर

Updated Nov 13, 2021 | 10:11 AM IST

RRB NTPC Result 2021: क्या आप रेलवे भर्ती बोर्ड अपडेट्स जैसे एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम तिथि या ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की जानकारी चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपकी मदद कर सकता है। चूंकि रेलवे भर्ती में 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, ऐसे में बहुत बड़ी संख्या में लोग अपडेटस का इंतजार कर रहे हैं, हम इन अपडेट्स को आप तक सबसे पहले पहुंचाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:  official site
RRB NTPC CBT 1/ GROUP D EXAM DATE

RRB NTPC Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) चरण 1 कंप्यूटर-आधारित परीक्षणों के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ध्यान दें आरआरबी की तरफ से आखिरी आधिकारिक अपडेट अगस्त में आया था, जब एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए अस्थाई आंसर की जारी की गई थी। इसके बाद से अभी इस परीक्षा को लेकर अपडेट नहीं आया है, लेकिन त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद से फिर से कयास तेज हो चले हैं और कभी भी फाइनल आंसर जारी हो सकती है। इसलिए जो उम्मीदवार आरआरबी अपडेट्स को मिस नहीं करना चाहते हैं वे इस ब्लॉग पर बने रहें।

RRB Group D Exam 2021: देखें कब आ रही है ग्रुप डी परीक्षा तिथि, जानें औसत वार्षिक वेतन के बारे में

यहां एनटीपीसी और ग्रुप डी के अलावा रेलवे बोर्ड की तरफ से निकलने वाली सभी नौकरियों की जानकारी दी जाएगी। आए दिनों रेलवे की अलग अलग यूनिट अप्रेंटिसशिप के लिए नोटिफिकेशन निकाल रहे हैं, जिनके माध्यम से उम्मीदवार रेलवे में शामिल हो सकते हैं।

RRB NTPC Result 2021 date Update: check here

Nov 12, 2021  |  11:35 PM (IST)
जोन वाइज जारी होगा परिणाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी रिजल्ट जोन वाइज जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा। 

Nov 12, 2021  |  10:58 PM (IST)
एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रेलवे बोर्ड देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख से अधिक ग्रुप डी पदों पर भर्ती करेगा। हालांकि अभी परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन यह भर्ती होना तय है। भर्ती अभियान के तहत, सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 2019 में ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। चूंकि पदों की कुल संख्या 1 लाख से ज्यादा है, ऐसे में आवेदन भी एक करोड़ से ज्यादा आए थे।

Nov 12, 2021  |  10:36 PM (IST)
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स को करें फॉलो

: उम्मीदवार rrb official website पर जाएं rrbcdg.gov.in
: यहां जाते ही आपको होमपेज पर Results पर क्लिक करना है।
: अब आप उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है - RRb group d admit card download
: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा।
: डिटेल डालकर सबमिट कर दें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
: ग्रुप डी भर्ती अभियान में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

Nov 12, 2021  |  10:09 PM (IST)
कोरोना प्रोटोकॉल करना होगा फॉलो

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 (rrb group d admit card 2021) पर परीक्षा केंद्र व कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित जानकारी हो सकती है, जिसे फॉलो करना हर एक आवेदक के लिए जरूरी होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) से पहले एग्जाम डेट की घोषणा कर दी जाएगी। 

Nov 12, 2021  |  09:00 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम डेट कब है? 

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कब है? (When is RRB Group D Exam) इसका आधिकारिक तौर पर जवाब नहीं है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा से संबंधित अपडेट इसी साल आ सकता है, संभवत: पहले एनटीपीसी रिजल्ट (ntpc result) जारी किया जाएगा, इसके बाद आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) जारी किया जा सकता है।

Nov 12, 2021  |  07:40 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ

यहां अनुमानित कटऑफ की बात की जा रही है, अनारक्षित वर्ग के लिए यह कटऑफ 80 तक जा सकती है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 65, एससी उम्मीदवारों के लिए 55 और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 50 रह सकता है। 

Nov 12, 2021  |  07:11 PM (IST)
रिजल्ट की संभावित तिथि (rrb ntpc 2021 result tentative dates)

एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब आरी फाइनल आंसर की है, जो आरबी एनटीपीसी रिजल्ट के साथ कभी भी जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो इसी माह यानी नवंबर में आरआरबी की तरफ से अपडेट आ सकता है। अभी तक माना जा रहा था कि त्योहारी सीजन की वजह से रिजल्ट प्रोसेस में कुछ देरी हो रही है, चूंकि अब त्योहारी सीजन खत्म हो गया है ऐसे में रिजल्ट को लेकर फिर से कयास तेज हो गए हैं। 

Nov 12, 2021  |  06:47 PM (IST)
केवल इन्हें जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Nov 12, 2021  |  06:22 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी अपडेट

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।

Nov 12, 2021  |  06:13 PM (IST)
जल्द होगी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा

Railway Recruitment Boards (RRBs) जल्द ही RRB Group D 2021 exam dates की घोषणा कर सकता है। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित की जानी थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा।

Nov 12, 2021  |  05:49 PM (IST)
यहां देखें कट ऑफ के बारे में

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में न्यूनतम योग्यता कट ऑफ का प्रावधान है। यूआर और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत है, ओबीसी और एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी वर्ग के लिए 25 प्रतिशत है।

Nov 12, 2021  |  05:41 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा में अंतर समझें

आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा समान नहीं हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है जबकि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आरआरसी स्तर 1 पर विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।

Nov 12, 2021  |  05:16 PM (IST)
देखें क्या होनी चाहिए योग्यता

आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) भारतीय रेलवे में प्रवेश स्तर की नौकरी है। आरआरबी ग्रुप डी पदों के लिए, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10 पास है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक पदों के लिए, उम्मीदवारों को कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए, जबकि graduate पदों के लिए उम्मीदवारों को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

Nov 12, 2021  |  04:57 PM (IST)
यह थी परीक्षा को लेकर मुख्य तारीखें

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के लिए आवेदन पत्र 1 मार्च, 2019 को जारी किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2019 थी। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2019 थी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल थी, 2019 
इस संबंध में रिजल्ट की तारीखें अभी तय नहीं है, अपडेट आते ही आपको यहां जानकारी दी जाएगी।

Nov 12, 2021  |  04:14 PM (IST)
डाक द्वारा नहीं आएंगे प्रवेश पत्र

आरआरबी एनटीपीसी आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध था। इस परीक्षा को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट आ सकता है, इसके अलावा एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, और यह प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन जारी होंगे। डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।

Nov 12, 2021  |  03:24 PM (IST)
देखें कहां तक बढ़ी बात

आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है जबकि फाइनल आंसर की आना बाकी है।

Nov 12, 2021  |  02:40 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम पैटर्न

सीबीटी 1 परीक्षा (CBT 1 exam) में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM को बिना एडिटिंग टूल और वर्तनी जांच सुविधा के ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जा सकता है।

Chandrayaan 3