लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • RRB Group D Exam Date RRB Railway NTPC Result 2021 Sarkari Result Live Read latest notification here
Live Blog

RRB NTPC Result Update: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे घोषित, जानें कब?

Updated Nov 03, 2021 | 09:30 AM IST

RRB NTPC Result 2021: रेलवे बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्‍ट इस महीने जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो त्योहारी सीजन के बाद कभी भी एनटीपीसी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसके बाद ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की घोषणा की जा सकती है। बता दें, एनटीपीसी एग्जाम दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक अलग अलग चरणों में आयोजित कराए गए थे। 2019 के इस नोटिफिकेशन के लिए जल्द ही अपडेट आना वाला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि/ एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जल्‍द ही जारी हो सकती है। रेलवे बोर्ड की ओर से दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक अलग अलग चरणों में हुए कंप्यूटप बेस्ड टेस्ट 1 की मेरिट लिस्‍ट जारी की जाएगी। उम्‍मीदवार परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक रिजनल वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की अपलोड की जा सकती है। इसे चेक करने के लिए उम्‍मीदवारों को उनके रोल नंबर का प्रयोग करना होगा।

RRB NTPC Result 2021 Date: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम के रिजल्ट,​ जानें कब तक होंगे जारी

पहले आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का परिणाम अक्‍टूबर में जारी किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश ये संभव नहीं हो पाया। ऐसे में उम्‍मीद जताई जा रही है कि इस महीने बोर्ड इसकी घोषणा कर सकता है। बता दें कि रेलवे बोर्ड ने सात अलग अलग चरणों में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कराई थी। इसमें करीब 1.26 करोड़ उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। आरआरबी ने परीक्षा की आंसर की पहले ही अपलोड कर दी थी।

RRB NTPC Result 2021: जानें कैसा होगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा का पैटर्न

Nov 03, 2021  |  09:16 AM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा रिजल्ट जल्द

सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम बहुत जल्द Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा रिजल्ट के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और फाइनल आंसर की भी जारी होगी।

Nov 02, 2021  |  06:23 PM (IST)
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के विषय जानें

आमतौर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व, खेल और खेल, कला और संस्कृति, भारत का इतिहास, सामान्य संक्षिप्त, भारतीय राजनीति और शासन, वर्तमान घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, साप्ताहिक जीके ब्लॉग को ऑनलाइन पढ़ने, देखने की जरूरत है समाचार उनके ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा।

Nov 02, 2021  |  05:45 PM (IST)
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के बारे में जानें

इस खंड में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में बहुत ज्यादा वेटेज है। पहले चरण में CBT से कुल 40 प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि दूसरे चरण में CBT में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अखबार रोजाना से पढ़ने की हैबिट विकसित करें।

Nov 02, 2021  |  05:20 PM (IST)
आरआरबी परीक्षा में सफल होने के लिए य​ह तीन फॉलोअप करें

उम्मीदवारों को अपनी बेसिक कॉन्सेप्ट पर काम करना होगा। एक बार जब वे इन विषयों पर कमांड बना लेंगे, तो इसके बाद ट्रिक्स को आसानी से सीख सकते हैं।
गति बढ़ाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने की शॉर्ट-कट तकनीकों पर ध्यान देना चाहिए।
उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए।

Nov 02, 2021  |  03:55 PM (IST)
गणित में आएंगे इतने सवाल, इन चैप्टर को जरूर पढ़ें

सीबीटी 1 में 30 प्रश्न थे जबकि सीबीटी 2 में 35 प्रश्न होंगे। संख्या प्रणाली, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, सेक्शन से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

Nov 02, 2021  |  03:00 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द, देखें तैयारी की शुरुआत कहां से करें

तैयारी कर रहे छात्र या उम्मीदवार सबसे पहले परीक्षा पैटर्न को जानें व समझें इसके बाद रणनीति बनाकर तैयारी करें। बता दें, आरआरबी एनटीपीसी तैयारी युक्तियाँ 2021 में जाने से पहले, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डाल सकते हैं। 

Nov 02, 2021  |  02:28 PM (IST)
रेलवे में आई नौकरी, डेढ़ हजार से ज्यादा पद खाली

रेलवे भर्ती 2021 शुरू - उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अपरेंटिस के 1664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार rrcprjapprentices.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Nov 02, 2021  |  01:48 PM (IST)
इस दिन आ सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 

लगभग 1.20 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, इसलिए प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है। उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा की तैयारी स्मार्ट तरीके से करना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट हल करें, क्योंकि सीबीटी 1 का रिजल्ट आते ही सीबीटी 2 की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एनटीपीसी रिजल्ट दिवाली के आसपास आ सकता है।

Nov 02, 2021  |  01:20 PM (IST)
बहुत जल्द आ सकता है एनटीपीसी रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा जैसे विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें से अभी केवल सीबीटी 1 का आयोजन किया गया है, जिसका रिजल्ट जल्द आ सकता है।
 

Nov 02, 2021  |  12:22 PM (IST)
दिवाली पर आ सकता है सीबीटी 1 रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पदों जैसे सहायक स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक सहायक, वाणिज्यिक अपरेंटिस, ट्रैफिक अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, आदि के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की गई थी। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की आ चुकी है ​लेकिन किन्हीं कारणों से फाइनल आंसर की नहीं जारी किए गए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, दिवाली पर लोगों को सीबीटी 1 रिजल्ट के रूप में तोहफा मिल सकता है।

Nov 02, 2021  |  11:12 AM (IST)
रीट रिजल्ट 2021 जारी अब है एनटीपीसी की बारी

रीट रिजल्ट 2021 आज जारी कर दिया गया है, अब छात्रों को बेसब्री से एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यदि रोल नंबर आसानी से नहीं देख पा रहे हैं तो आप कीबोर्ड में ctrl+f दबाएं और रोल नंबर डालें, इससे एक बार में अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।

Nov 02, 2021  |  10:55 AM (IST)
क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर आएंगे सीबीटी 1 परिणाम

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस पेज के लिंक https://www.timesnowhindi.com/education पर भी आपको संबंधित खबर मिल जाएगी।
 

Nov 02, 2021  |  10:19 AM (IST)
रीट ​रिजल्ट 2021 के बाद अब एनटीपीसी रिजल्ट  

आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब जल्द ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाने वाली है।

Nov 02, 2021  |  09:57 AM (IST)
इसलिए आ सकते हैं एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट

रीट 2021 परिणाम जारी हो चुके है, यह राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा थी, उन छात्रों की उम्मीद अब और तेज हो गई है जिन्होंने एनटीपीसी एग्जाम दिया था। कयाय लगाए जा रहे हैं कि एनटीपीसी सीबीटी 1 के परिणाम भी जल्द जारी किए जाने वाले हैं।

Nov 02, 2021  |  08:52 AM (IST)
रिजल्‍ट चेक करने की प्रक्रिया

परीक्षा परिणाम देखने के लिएआधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं। 
होम पेज पर आपको रिजल्ट सेक्शन पर जाना होगा।
इसके बाद आपको NTPC CBT-1 रिजल्ट पर क्लिक करना है।
अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
ऐसा करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आप देख सकेंगे। आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

Nov 02, 2021  |  06:41 AM (IST)
कट-ऑफ हाई रहने की उम्‍मीद

जो उम्‍मीदवार कट-ऑफ स्‍कोर क्लियर करेंगे वे ही CBT 2 राउंड के लिए क्‍वालिफाई होंगे। बड़ी संख्‍या में कैंडिडेट्स के परीक्षा देने के कारण कट-ऑफ हाई रहने की ही उम्‍मीद है। कैंडिडेट्स के रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in/result-notice समेत रेलवे की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर रिलीज किए जाएंगे। 

Nov 01, 2021  |  10:37 PM (IST)
RRB NTPC Result कुल 35281 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी के तहत 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा (CEN 01/2019) का पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परिणाम जारी करने जा रहा है। सवा करोड़ के आसपास उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। rrb ntpc result cen 01/2019 के जरिये भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों के तहत भर्तियां की जाएंगी।

Chandrayaan 3