लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • RRB Group D Exam Sarkari Result 2021 RRB NTPC Result 2021 Date LIVE Modification Link Application Status Admit Card Exam date
Live Blog

RRB Group D: चार लाख कैंडिडेट्स के लिए आखिरी मौका, ऐसे सुधारें अपनी गलती

Updated Dec 20, 2021 | 12:43 PM IST

आरआरबी परीक्षा देने जा रहे कैंडिडेट्स यहां देखें क्या आया है नया अपडेट। 15 दिसंबर को जारी हुए मोडिफिकेशन लिंक पर लगातार लोग आवेदन आवेदन दुरस्त करने में पड़े हैं। बता दें, 4 लाख से ज्यादा लोगों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए थे। आरआरबी के नए अपडेट देखने के लिए rrbcdg.gov.in पर जाएं। जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए एडमिड कार्ड आने वाले हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
rrb ntpc cbt 1 answer key result rrb group d recruitment

आरआरबी ने भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। एनटीपीसी सीबीटी 1 आंसर की कभी भी आ सकती है, इसके अलावा सीबीटी 2 के लिए देखें किस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र। साथ ही यहां कटआफ और ट्रैवलिंग पास की भी जानकारी है।  आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। "प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) का परिणाम अभी अंडर प्रोसेस है।

RRB NTPC Result Date, RRB Group D Exam Date: check here

मोडिफिकेशन लिंक, एप्लीकेशन स्टेटस, एडमिट कार्ड अपडेट से जुड़ी जानकारी देखें। आरआरबी इसी माह कुछ और अपडेट भी निकालने वाला है, जिसकी जानकारी इस ब्लॉग पर तेजी से पास सकेंगे।

Dec 19, 2021  |  09:43 AM (IST)
चार लाख कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर

आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर इसके लिए एक मॉडिफिकेशन का लिंक एक्टिव किया गया है, जिस पर जाकर सुधार किया जा सकता है।इस परीक्षा के लिए करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त भी किए गए थे।

Dec 19, 2021  |  08:40 AM (IST)
चार लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त

आरआरबी ने करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त किए गए थे।आरआरबी ने मोडिफिकेशन की लिंक एक्टिव की है। कैंडिडेट्स 24 दिसंबर से पहले फॉर्म की गलतियां सुधार लें। 

Dec 19, 2021  |  07:48 AM (IST)
पूछे जाएंगे 100 सवाल

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों के पास 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे का समय होगा। हर सही जवाब के लिए एक अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Dec 19, 2021  |  06:59 AM (IST)
अलग पद पर अलग-अलग वेतन

आरआरबी डी ग्रुप के तहत लेवल-1 पर सातवें वेतन आयोग के आधार पर विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग स्केल पर वेतन दिया जाएगा। इसका पे स्केल 5200-20,200 रुपए तक होगा। इसमें बेसिक पे 18000 रुपये होती है। ग्रेड पे 1800 रुपये, HRA 8-24 फीसदी मिलता है. जबकि DA 3060 रुपये मिलता है. इस आधार पर ग्रॉस सैलरी 22000-25500 रुपये के करीब बनती है। 

Dec 19, 2021  |  05:58 AM (IST)
RRB ग्रुप D भर्ती के लिए इतने खाली पद

आरआरबी ग्रुप डी नोटिफिकेशन सबसे पहले 2019 में आया, लेकिन कोरोना की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों को भरा जाना है।

Dec 18, 2021  |  09:19 PM (IST)
कब से होनी है परीक्षा?

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरण में आयोजित होगी क्योंकि इस परीक्षा के लिए 1.2 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इसलिए ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त किए गए थे, इसीलिए आरआरबी ने मोडिफिकेशन की लिंक एक्टिव की है।

Dec 18, 2021  |  08:11 PM (IST)
आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

आरआरबी की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए जिन कैंडीडेट्स के आवेदन गलत फोटो या हस्ताक्षर की वजह से निरस्त हुए थे, वे आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एप्लीकेशन मॉडिफिकेशन का लिंक एक्टिव हुआ है, जिस पर जाकर सुधार किया जा सकता है।

Dec 18, 2021  |  07:33 PM (IST)
RRB की परीक्षा से इन पदों पर होना है चयन

रेलवे की ओर से ग्रुप डी परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 व विभिन्न तकनीकी विभाग में सहायक विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। तकनीकी विभाग इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी होंगे।

Dec 18, 2021  |  06:17 PM (IST)
कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड?

जिन भी उम्मीदवारों की ओर से RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन हुआ था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी होगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

Dec 18, 2021  |  05:14 PM (IST)
कैसे RRB एडमिट कार्ड में करें संशोधन?

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 संशोधन लिंक को क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन की स्थिति जांचें।

स्टेप 4- हस्ताक्षर और फोटो का नया स्कैन किया दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5- आवेदन पत्र को जमा करें।

Dec 18, 2021  |  03:53 PM (IST)
कोविड-19 दिशा-निर्देशों को याद रखना है जरूरी

एडमिट कार्ड से जुड़े निर्णय और परीक्षा स्थिति पूरी तरह से मौजूदा स्थितियों और कोविड -19 महामारी के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा। उम्मीदवार परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे और परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के यात्रा प्राधिकरण को डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय हो जाएगा। उम्मीवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा हॉल् में कोविड 19 को लेकर दिशा-निर्देशों को याद रखें।

Dec 18, 2021  |  02:45 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से रहे अवगत

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 8 दिसंबर, 2021 को जारी की गई है। बोर्ड ने विभिन्न स्तर 1 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अधिक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Dec 18, 2021  |  01:52 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए यह मैथ्स टिप्स जरूर आएंगे काम

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए यह मैथ्स टिप्स जरूर आएंगे काम- MATHS TIPS

Dec 18, 2021  |  01:04 PM (IST)
रीजनिंग में स्मार्ट तरीका दिलाएगा स्कोर


उम्मीदवारों को समझने की जरूरत है कि कौन सा विषय महत्वपूर्ण है अथवा नहीं।
पहेलियों को हल करके तार्किक कौशल को मजबूत करें
अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से रीजनिंग का अभ्यास करें
रिवीजन पर ध्यान दें क्योंकि यह उम्मीदवारों को अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेगा
उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट का प्रयास करना चाहिए

Dec 18, 2021  |  12:27 PM (IST)
गणित विषय के लिए यह हैं जरूरी टॉपिक

गणित विषय के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक पर फोकस बनाकर चले, अच्छे स्कोर में करेंगे मदद
बोडमास
प्रतिशत
अनुपात और अनुपात
समय और कार्य
प्रतिशत
चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज
बीजगणित
ज्यामिति
त्रिकोणमिति

Dec 18, 2021  |  11:29 AM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी गणित विषय की ऐसे करें तैयारी

गणित विषय में कुल 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। उम्मीदवार इस खंड के लिए नीचे दिए गए सुझावों का पालन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को प्रश्नों को हल करने के शॉर्टकट तरीके सीखें, क्योंकि यह विषय पूरा समय प्रबंधन का खेल है। 
फॉर्मेूलों और कॉन्सेप्ट को समझकर करें तैयारी की शुरुआत

Dec 18, 2021  |  10:34 AM (IST)
जनरल साइंस की करें यहां से शुरुआत

इस खंड के प्रश्न कक्षा 10 और 12 के स्तर के हैं। विषयों को समझने के लिए उम्मीदवार अपनी हाई स्कूल की किताबों का उल्लेख कर सकते हैं। विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण अध्यायों का रिवीजन करें। सामान्य विज्ञान की तैयारी की शुरुआत इन दो कदमों से करें
महत्वपूर्ण विषयों को नोट करें और प्रत्येक विषय का कॉन्सेप्ट समझें

Chandrayaan 3