लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • rrb ntpc cbt 1 final answer key sarkari result 2021 rrb ntpc cbt 2 admit card rrb group d cbt exam modification link admit card date
Live Blog

RRB NTPC सीबीटी 1 रिजल्ट जल्द, जानें कब जारी होंगे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा प्रवेश पत्र

Updated Dec 22, 2021 | 11:31 AM IST

RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Date, Admit Card 2021: आरआरबी की तरफ से नए अपडेट्स आने लगे हैं। अभी 15 दिसंबर को उसने मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिव किया है, जिसकी मदद से वे उम्मीदवार अपने आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर को सही कर सकते हैं जिनके आवेदन अमान्य फोटो और हस्ताक्षर की वजह से कैंसिल कर दिए गए थे। करीबन पौन पांच लाख आवेदकों के आवेदन कैंसिल किए गए थे, यह Modification Link अभी 26 दिसंबर तक खुला रहेगा।

Loading ...
रेलवे एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट, सीबीटी2 एडमिट कार्ड, ग्रुप डी परीक्षा अपडेट

RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Date, Admit Card: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन होने वाला है, लेकिन इससे पहले आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट और आंसर की जारी की जाएगी। 15 जनवरी को सीबीटी 1 रिजल्ट आएंगे, इसके बाद सीबीटी 2 का एग्जाम 14 से 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि भी घोषित की जा चुकी है और यह परीक्षा 23 फरवरी को विभिन्न चरणों में आयोजित की जानी है।

RRB Allahabad NTPC CBT 1 Result 2021 Date: CBT 2 Exam date, Admit Card, Syllabus, Pattern

क्या आप हिंदी भाषी राज्यों से आने वाली लेटेस्ट सरकारी नौकरी देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें - SARKARI NAUKRI

आरआरबी के नए अपडेट देखने के लिए rrbcdg.gov.in के अलावा आप इस ब्लॉग पर भी देख सकते हैं। अपकमिंग अपडेट की बात करें, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 फाइनल आंसर की आने के बाद रिजल्ट आने वाला है। इसके बाद आरआरबी ग्रुड डी परीक्षा एडमिट कार्ड आने वाला है, इसके बाद आरआरबी सीबीटी2 एडमिट कार्ड आने वाला है। इसके बाद इन परीक्षाओं की आंसर की और रिजल्ट आने वाला है।

Dec 22, 2021  |  11:23 AM (IST)
सीबीटी -1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ

अक्सर लोग पूछते हैं कि सीबीटी -1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ मार्क्स कैसे देखें जा सकते हैं? बता दे, आप आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ मार्क्स के लिए आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, ध्यान रहे जोन के अनुसार कट ऑफ आने की संभावना है।

Dec 22, 2021  |  10:16 AM (IST)
एनटीपीसी कट ऑफ अंक

क्या आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक सभी क्षेत्रों के लिए अलग से जारी करेगा?
हां, सभी क्षेत्रों के लिए कट ऑफ अंक अलग से जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कट ऑफ अंक चेक कर सकेंगे।

Dec 22, 2021  |  09:41 AM (IST)
RRB NTPC CBT-1 Cut Off - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1  कट ऑफ कब आएगा?

आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 15 जनवरी 2022 को परिणाम और स्कोरकार्ड के साथ जारी किया जाएगा। इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी2 के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

Dec 22, 2021  |  09:09 AM (IST)
कट-ऑफ आने के बाद क्या होगा, यहां जानें

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 कट-ऑफ अंक से अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवार सीबीटी -2 राउंड के लिए उपस्थित होने के लिए योग्य होंगे। बता दें, कट-ऑफ ज्यादा जाने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि परीक्षार्थियों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा थी।

Dec 22, 2021  |  08:34 AM (IST)
ऑनलाइन मोड में आ रहा है कट-ऑफ

सीबीटी 1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन मोड में आ रहा है कट-ऑफ
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम के साथ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन मोड में आधिकारिक कट-ऑफ अंक की घोषणा की जाएगी। कट-ऑफ अंक प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग श्रेणी-वार जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक timesnowhindi.com/education पर​ क्लिक कर सकते हैं। 
 

Dec 22, 2021  |  07:43 AM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 कटआफ

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी 2020-21 परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। यही कारण है कि कटआफ अधिक जाने की संभावना जताई जा रही है।

Dec 22, 2021  |  07:21 AM (IST)
इस वेबसाइट पर आएगा आरआरबी एनटीपीसी 2021 कट-ऑफ 

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर परिणाम और स्कोरकार्ड के साथ आरआरबी एनटीपीसी 2021 कट-ऑफ अंक जारी करेगा। बता दें, क्षेत्र या जोन के अनुसार कट-ऑफ जारी किए जाने की संभावना है।

Dec 22, 2021  |  06:05 AM (IST)
मैथ्स प्रिपेरेशन की यहां से करें शुरुआत

परीक्षा के लिए केवल दो महीने शेष हैं, ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने के लिए आपको स्कोरिंग सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उम्मीदवारों को चाहिए सीबीटी -2 परीक्षा की तैयारी शुरू करें। यहां कुछ अनुभवी लोगों से बात करने के बाद कॉमन टिप्स दिए जा रहे हैं, जो आपकी तैयारी  में मदद करेंगे।

  1. शुरुआत हमेशा बेसिक से करें। पहले अपने बेसिक्स पर काम करें, यदि प्रतियोगिता वाली किताबें नहीं है तो 12वीं कक्षा तक की किताबों से तैयारी शुरू करें।
  2. प्रतिदिन कम से कम 3-4 घंटे अभ्यास करें। बिना प्लानिंग कुछ न करें, इससे ज्यादातर लोगों की कोशिशें विफल हो जाती हैं।
  3. उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करें जो अधिक कठिन हैं और उन विषयों पर कम समय दें जो आपके लिए आसान हैं।
  4. मैथ्स के मामलें में सूत्र ज्यादा से ज्यादा याद होने चाहिए और समय बचाने के लिए शॉर्टकट पता होना चाहिए।
  5. हर फॉर्मूले के पीछे के तर्क को समझें, इससे फॉर्मेूला भी याद हो जाएगा।
  6. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें और गति और सटीकता के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।
Dec 22, 2021  |  12:01 AM (IST)
आवेदकों को मिला एक और मौका

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के नए नोटिफिकेशन के तहत जिन कैंडीडेट के आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट हो गए थे, उनके लिए आरआरबी की वेबसाइट पर दोबारा एक लिंक एक्टिव किया गया है। यहां से कैंडीडेट्स अपनी फोटो और सिग्नेचर में हुई गलती को सुधार सकेंगे। 

Dec 21, 2021  |  10:58 PM (IST)
मैथमेटिक्‍स होगा अहम हिस्‍सा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में मैथमेटिक्स एक अहम सब्जेक्ट होगा। इसलिए इसकी अच्‍छे से तैयारी करें। इस विषय से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, LCM-HCF, BODMAS, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जा सकते हैं। 

Dec 21, 2021  |  09:24 PM (IST)
वेबसाइट पर इन प्रक्रियाओं से करें सुधार

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 संशोधन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन की स्थिति जांचें।

स्टेप 4- फोटो या हस्ताक्षर का नया स्कैन किया हुआ दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5- आवेदन पत्र जमा करें।

Dec 21, 2021  |  08:42 PM (IST)
इन आधार पर होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में चयन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Dec 21, 2021  |  07:32 PM (IST)
एक लाख से ज्‍यादा पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए होती है। आरआरबी ग्रुप डी का नोटिफिकेशन सबसे पहले 2019 में आया था, लेकिन कोरोना की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Dec 21, 2021  |  06:38 PM (IST)
इन विषयों पर आधारित होंगे सवाल

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में जनरल साइंस से CBSE कक्षा 10 के स्तर की फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस से सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे। रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से संबंधित सवाल आ सकते हैं। 

Dec 21, 2021  |  05:38 PM (IST)
इन पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के लिए 1.2 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन रिजेक्ट हुए। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।

Dec 21, 2021  |  04:05 PM (IST)
केवल इन उम्मीदवारों के लिए है मोडिफिकेन लिंक

आरआरबी ने पहले अधिसूचित किया था, “केवल उन उम्मीदवारों को एक अवसर के रूप में संशोधन लिंक दिया जा रहा है जिनके फोटोग्राफ और / या हस्ताक्षर अमान्य थे। जिनके अमान्य नहीं थे, उन्हें इस मोडिफिकेन लिंक से कोई काम नहीं है। ध्यान रहे, 26 दिसंबर तक ही खुला है मोडिफिकेशन लिंक

Dec 21, 2021  |  03:37 PM (IST)
RRB Group D exam - एप्लीकेशन स्टेटस भी कर सकते हैं चेक

ग्रुप डी परीक्षा के आवेदक अपना आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि भरकर स्वीकृत/अस्वीकार किए गए अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार कर लिया गया है, उन्हें लिंक के माध्यम से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और/या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे।

Chandrayaan 3