लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • RRB NTPC Result 2021 Stage 1 Sarkari Result 2021 RRB Railway Group D Exam Date 2021 Admit Card LIVE Updates
Live Blog

RRB NTPC CBT 1 Result: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द, जानिए कैसे चेक करें परिणाम

Updated Dec 01, 2021 | 10:43 AM IST

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी ग्रुप डी के परिणाम का इंतजार हर एक कैंडिडेट कर रहा है। हम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एनटीपीसी सीबीटी 1 के जरिये 35200 से ज्यादा तो ग्रुप डी परीक्षा के जरिये 1 लाख से ज्यादा पद भरे जाने हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:  PTI
rrb group d exam 2021: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि/एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट आने के बाद सीबीटी 2 के लिए तैयारी शुरू हो जाएं। अभी तक प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जल्द से जल्द फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट के बाद सीबीटी 2 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। 

RRB NTPC Result 2021: Check Category-wise Cut-off here

आरआरबी ने ग्रुप डी के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन कैंडिडेट्स के फॉर्म में गलत फोटो और सिग्नेचर के कारण रिजेक्ट हो गया था। आरआरबी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिव करेगा। इस लिंक के जरिए कैंडिडेट्स अपने फोटो और सिग्नेचर को बदल सकते हैं। 

RRB NTPC Result 2021: इन रीजनल वेबसाइट्स पर आएंगे एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट्स, देखें पूरी लिस्ट

Dec 01, 2021  |  09:53 AM (IST)
RRB NTPC के जरिये 35200 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही RRB NTPC रिजल्ट को लेकर अपडेट आने वाला है। बता दें, इस भर्ती के जरिए 35200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयन के लिए सीबीटी-1 परीक्षा हो चुकी है अब सीबीटी-2 का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।

Dec 01, 2021  |  09:28 AM (IST)
पांच दिन पहले आया था आधिकारिक अपडेट

आरआरबी ने 26 नवंबर को आधिकारिक अपडेट जारी किया था, जिसमें उसने कहा था​ कि जिन लोगों ने ग्रुड डी परीक्षा के लिए फॉर्म भरे थे उनके लिए जल्द ही आवेदन सुधार लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, दिसंबर में ही परीक्षा तिथि आ सकती है।

Dec 01, 2021  |  08:58 AM (IST)
रिजल्ट देखने का तरीका यहां देखें

आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
आरआरबी के होम पेज पर परिणाम लिंक खोजें
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पीडीएफ एक नए पेज पर खुलेगा
उम्मीदवार अपने रोल नंबर Ctrl+F के माध्यम से खोज सकते हैं

Dec 01, 2021  |  08:30 AM (IST)
दिसंबर में ही आ सकता है RRB NTPC Result

गौरतलब है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 के लिए बहुत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इतनी बड़ी संख्या में आवेदक होने की वजह से परीक्षा को कई चरणों में आयोजित किया गया। अंतिम चरण की परीक्षा 31 जुलाई को संपन्न हुई थी। इसके बाद प्रोसेस रुक गया, संभवत: ऐसा कोरोना की वजह से बने महौल की वजह से हुआ। खैर, चूंकि अब अन्य परीक्षाओं का प्रोसेस चल रहा है ऐसे में पूरी उम्मीद है कि RRB NTPC Result को लेकर अपडेट इसी माह आ सकता है।

Dec 01, 2021  |  07:59 AM (IST)
रेलवे ने कहा कि वह जल्द ही लिंक एक्टिवेट करेगा

रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित कर सकता है। वर्तमान में, बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। लेकिन रेलवे ने पिछले माह नोटिफिकेशन में कहा था कि वह जल्द ही त्रुटि सुधार लिंक एक्टिवेट करेगा।

Dec 01, 2021  |  07:12 AM (IST)
दिसंबर मध्य में परिणाम

आरआरबी ने अभी भी एनटीपीसी परिणाम 2021 सीबीटी 1 की घोषणा नहीं की है। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम तिथि कभी भी जारी की जा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, आरआरबी दिसंबर 2021 के मध्य तक एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम 2021 की घोषणा कर सकता है।

Dec 01, 2021  |  06:06 AM (IST)
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन स्टेप्स को करें फॉलो

: उम्मीदवार rrb official website पर जाएं rrbcdg.gov.in
: यहां जाते ही आपको होमपेज पर Results पर क्लिक करना है।
: अब आप उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है - RRb group d admit card download
: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां क्रेडिंशियल डालना होगा।
: डिटेल डालकर सबमिट कर दें, एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
: ग्रुप डी भर्ती अभियान में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

Nov 30, 2021  |  11:25 PM (IST)
ऐसे चेक कर सकते हैं परिणाम

आरआरबी ग्रुप डी के अलावा एनटीपीसी परीक्षा भी आयोजित की। इसके रिजल्‍ट जल्‍द ही घोषित किए जा सकते हैं। इसे चेकर करने के लिए इन स्टेप्‍स को फॉलो करें। 

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- पीडीएफ फॉरमेट में एक फाइल दिखेगी, इसी में चयनित लोगों के रोल नंबर होंगे।

स्टेप 4- स्‍कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

Nov 30, 2021  |  10:34 PM (IST)
कोरोना के चलते टला था एग्‍जाम

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन साल 2019 में आया था, लेकिन अब तक ये परीक्षा नहीं हो सकी है। कोरोना की वजह से इस परीक्षा को लंबे समय तक के लिए टालना पड़ा था। बाद में आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिसमें कहा गया है कि जिन छात्रों के आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए थे, उनके लिए फिर से एक लिंक एक्टिव होगी। 

Nov 30, 2021  |  09:47 PM (IST)
एक लाख से ज्‍यादा पदों के लिए नौकरी

आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती 1,03,769 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है। इस भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। ये परीक्षा कई चरणों में आयोजित होंगी। आवेदकों को चयन लिखित परीखा के अलावा दूसरे चरणों पर खरा उतरने पर होगा। 
 

Nov 30, 2021  |  07:50 PM (IST)
तकनीकी विभागों में होगी भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा पास करने वाले उम्‍मीदवारों का चयन ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में होगा। ये भर्ती इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक के पदों पर होगी। ये भर्ती आरआरबी एनटीपीसी में 3000 से अधिक पदों के लिए, ग्रुप डी पोस्ट के 62000 पदों के लिए होगी। 
 

Nov 30, 2021  |  06:44 PM (IST)
जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

आरआरबी की इस भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने वाले उम्‍मीदवारों को 19900 रुपए से लेकर 35400 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। 
 

Nov 30, 2021  |  05:54 PM (IST)
परीक्षा से महज चार दिन पहले एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को एक्टिव कर सकता है।

Nov 30, 2021  |  05:25 PM (IST)
ग्रुप डी 2021 परीक्षा दिसंबर में संभव

परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फैली महामारी के कारण, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया। बहरहाल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही संभवत: दिसंबर माह में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि 26 नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक अपडेट आ चुका है, अब जल्द ही परीक्षा तिथियां भी घोषित ही जा सकती हैं।

Nov 30, 2021  |  04:49 PM (IST)
RRB Group D: जल्द आने वाला है एडमिट कार्ड का लेकर अपडेट

जल्द ही RRB Group D परीक्षा को लेकर अपडेट आने वाला है। उम्मीदवार ध्यान दें, एडमिट पर कुछ दिशा​ निर्देश हो सकते हैं उनका पालन करना जरूरी होगा। यह दिशा​ निर्देश संभवत: कोरोना बीमारी से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर हो सकते हैं।

Nov 30, 2021  |  03:56 PM (IST)
rrbcdg.gov.in से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, और यहां क्रेडिंशियल डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इस संबंध में इसी माह अपडेट आने वाला है। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पहले परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट करेगा। RRB Group D Admit Card 2021 को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट नहीं है, लेकिन इसी माह अपेडट आने की उम्मीद है।

Nov 30, 2021  |  03:10 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम, परीक्षा हॉल में यह चीजें लाना है जरूरी

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ भी ले कर जाना हो सकता है। इसके अलावा उन्हें कोरोना प्रोटाकॉल का भी ध्यान रखना जरूरी होगा।

Chandrayaan 3