लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • RRB Railway ntpc result Group D Exam Date 2021 Sarkari Result 2021 LIVE Updates CBT 1 Result and Exam Dates to be announce soon
Live Blog

RRB NTPC Result: इस हफ्ते जारी हो सकते है एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम, जानें कैसे करें चेक

Updated Oct 18, 2021 | 01:43 PM IST

RRB NTPC Result 2021: यदि आपने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा दी है या आपने आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, तो ऐसे में यह ब्लॉग आपके बहुत काम आ सकता है, क्योंकि यहां आरआरबी एनटीपीसी क्या है, रिजल्ट, एनटीपीसी उत्तर कुंजी या आंसर की के साथ साथ आरआरबी गुप डी से जुड़े हर अपडेट को कवर किया जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
RRB Recruitment Update: आरआरबी ग्रुप डी आरआरबी एनटीपीसी से जुड़े हर अपेडट

RRB NTPC Result 2021: इस ब्लॉब में आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के साथ साथ आरआरबी गुप डी परीक्षा अपडेट, रेलवे की सभी भर्तियां, संभावित तिथि, एडमिट कार्ड, आधिकारिक वेबसाइट, उत्तर कुंजी 2021, कट ऑफ 2021 और रिजल्ट के बारे में जानकारी दी जा रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सीबीटी 1 परिणाम जल्द घोषित करने वाला है। इसके बाद बोर्ड सीबीटी 2 की तैयारी शुरू कर देगा। ऐसे में दोबारा से आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 जारी किए जाएंगे। ऐसे में ही एक संबंधित हर एक खबर आपको इस ब्लॉग से मिल सकेगी, इसलिए यहां विजिट करते रहें।

RRB NTPC RESULT 2021 LIVE: Check latest update

यहां खासकर के आरआरबी एनटीपीसी और आरआरबी गुप डी परीक्षा पर फोकस किया जा रहा है। यदि आप भी देशभर में रेलवे से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट से रुबरू रहना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग का विजिट करते रहें।

RRB Group D Exam Date 2021: यह रही ग्रुप डी परीक्षा की संभावित तिथि और यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

Oct 08, 2021  |  11:51 AM (IST)
आरआरबी की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर होगा परिणाम

परिणाम आरआरबी की रीजनल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस लिंक के माध्यम से भी आप रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Live Updates
 

Oct 08, 2021  |  09:14 AM (IST)
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द बढ़ाएगा भर्ती प्रोसेस

रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही कुल 35281 रिक्तियों की भर्ती संबंधी प्रोसेस को आगे बढ़ा सकता है। देखा जाए, इन दिनों यूपीएससी, एसएससी, यूकेएसएसएससी और यूपीएसएसएससी जैसे बड़े आयोगों की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं, ऐसे में केवल रेलवे भर्ती से जुड़े प्रोसेस ही रुके हैं, जिन्हें इसी जल्द ही आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है।

Oct 07, 2021  |  11:48 PM (IST)
RRB NTPC 2021 Exam Pattern ऐसा हो सकता है आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी के दूसरे चरण का एग्जाम पैटर्न  

अगर आपने आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी के पहले चरण की परीक्षा दी है और आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न हो सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी के दूसरे चरण में 120 प्रश्न होंगे। जिनमें से जनरल अवेयरनेस के 50, गणित के 35 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 35 प्रश्न हो सकते हैं। इन प्रश्नों का जवाब देने के लिए आपको कुल समय 1 घंटे 30 मिनट दिया जा सकता है।

Oct 07, 2021  |  11:17 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी 2021 के लिए विभिन्न श्रेणी अनुसार इतना हो सकता है न्यूनतम योग्यता अंक

आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा का नतीजा जल्द ही आरआरबी के अधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकता है। अनुमान के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस, ओबीसी/एससी और एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40%, 30% और 25% हो सकता है।

Oct 07, 2021  |  10:46 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी 2021 की परीक्षा एडमिट कार्ड में गलती पाए जाने पर क्या करें उम्मीदवार 

जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी 2021 के परीक्षा का शेड्यूल जारी कर देगा। परीक्षा से पहले कैंडीडेट्स का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में डिटेल्स सही नहीं हैं तो  वह अपने रीजन से संबंधित आरआरबी से संपर्क कर सकते हैं।

Oct 07, 2021  |  09:34 PM (IST)
पटना रीजन के लिए ऐसा हो सकता है आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी-1 का अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा संचालित आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी-1 का अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स पटना रीजन के लिए आप यहां देख सकते हैं। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स 70 से 75, 65 से 70, 60 से 65, 55 से 60 और 50 से 55 हो सकते हैं।

Oct 07, 2021  |  09:03 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी चरण 7 के लिए ऐसे हो सकते हैं अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स 

हाल ही में 23 जुलाई 2021 से लेकर 31 जुलाई 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी चरण 7 के परीक्षा संचालित किए गए थे। प्रश्नों के स्तर के अनुसार, उम्मीदवार यहां अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट-ऑफ मार्क्स 65 से 70, 60 से 65, 55 से 60, 50 से 55 और 45 से 50 हो सकते हैं।

Oct 07, 2021  |  08:33 PM (IST)
ईस्टर्न रेलवे में काम करने का बड़ा मौका, ऐसे कर सकते हैं उम्मीदवार आवेदन 

रेलवे में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी द्वारा अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे में काम करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार er.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 03 नवंबर 2021 की तिथि तय की गई है।

Oct 07, 2021  |  08:10 PM (IST)
जल्द जारी हो सकते हैं आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड, डाउनलोड के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत 

कयास लगाए जा रहे हैं कि आरआरबी ग्रुप डी 2021 के एडमिट कार्ड जल्द ही आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। 

Oct 07, 2021  |  06:57 PM (IST)
RRB NTPC 2021 Exam pattern सीबीटी 2 में इतनी होगी प्रश्नों की संख्या

सीबीटी 1 परीक्षा में 100 थे जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न हो सकते हैं। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जा सकता है।

Oct 07, 2021  |  06:03 PM (IST)
RRB NTPC Result 2021 रिजल्ट के लिए आईडी और पासवर्ड जरूरी

RRB NTPC Result 2021 पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराए जाएंगे और इस पीडीएफ में योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। बता दें, यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

Oct 07, 2021  |  05:30 PM (IST)
rrb ntpc Result जल्द जारी होगा परिणाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जल्द ही  rrb ntpc सीबीटी 1 परीक्षा के लिए रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। rrb ntpc परिणाम के साथ, स्कोरकार्ड, अंतिम उत्तर कुंजी और आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ भी जारी होने की उम्मीद है।
 

Oct 07, 2021  |  04:52 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी 2021 एडमिट केवल इन लोगों के लिए होंगे जारी

जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Oct 07, 2021  |  04:29 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए एक लाख से ज्यादा सीट

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस बार करीब 1,03,769 रिक्तियों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी परीक्षा तिथि नहीं आई है, लेकिन सवा करोड़ लोग परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।

Oct 07, 2021  |  03:59 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत इन पदों पर मौका

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्ष के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन व अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

Oct 07, 2021  |  02:58 PM (IST)
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान का वित्तीय निहितार्थ 1984.73 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। पात्र रेल कर्मचारियों को पीएलबी का भुगतान प्रत्येक वर्ष दशहरा/पूजा की छुट्टियों से पहले किया जाता है।
 

Oct 07, 2021  |  02:03 PM (IST)
रेलवे कर्मचारियों के लिए बंपर बोनस

दशहरा और त्योहारी सीजन में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी पात्र अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता लिंक्ड बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी है।

Chandrayaan 3