लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari job latest news update Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri Bharti 2022 live SSC MTS GD Constable result news
Live Blog

Sarkari Naukri 2022: पुलिस समेत शिक्षकों के लिए निकली कई नौकरियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Updated Jan 24, 2022 | 08:15 AM IST

क्या आप भी सरकारी नौकरी चाहते हैं और क्या 10वी और 12वीं व हायर एजुकेशन के किए अच्छे मौके की तलाश में हैं तो यहां बने रहें। sarkari naukri kaise paye? sarkari naukri daily संबंधी जानकारी लगातार इस ब्लॉग पर अपडेट हो रही है, यहां सरकारी नौकरी बैंक, सरकारी नौकरी रेलवे, sarkari naukri 2021-22, sarkari naukri result के साथ लेटेस्ट परीक्षा जानकारी जैसे एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आंसर की के अपडेट पाएं।

Loading ...
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी जॉब्स, नोटिफिकेशन और रिजल्ट (Pic Credit - iStock)

मौजूदा समय में एसएससी एमटीएस और एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट, आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट, नीट यूजी पीजी काउंसलिंग, सीटेट एग्जाम, सीबीएसई बोर्ड टर्म-1 का रिजल्ट, राजस्थान बोर्ड या बिहार बार्ड की परीक्षाएं, सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा अपडेट, यूपीटेट परीक्षा, सीबीएसई टर्म-1 के नतीजे, यूजीसी नेट कटऑफ व रिजल्ट, यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट कटऑफ जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

SSC GD Constable Result 2021: Check result date, cut-off, direct link here

सरकारी नौकरी में भारतीय डाक विभाग भर्ती, इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती जैसी कई भर्तियों की प्रक्रिया भी जारी हैं। इसके अलावा यूपीएससी, यूपीपीएससी, यूपीएसएसएससी व अन्य आयोगों द्वारा भी आवेदन प्रक्रियाओं को अलग-अलग स्तर पर  आगे बढ़ाया जा रहा है। अगर आप नवोदय विद्यालय समिति या इंडियन नेवी में नौकरी चाहते हैं या फिर आने वाले रिजल्ट और अन्य नोटिफिकेशन के बारे में जानने के इच्छुक हैं, तो यहां अपडेट देखते रहें।

UGC NET Result 2021 | CTET Result 2022

Jan 23, 2022  |  07:03 AM (IST)
इंडियन आर्मी में निकली भर्ती के लिए करें आवेदन

उम्मीदवार को 24 जनवरी से 23 फरवरी 2022 तक http://www.joinindianarmy.nic.in पर 'ऑनलाइन' आवेदन करना है। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में दो स्टेज होनी है। दोनों स्टेज क्लियर करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा।

Jan 22, 2022  |  11:30 PM (IST)
आर्मी स्‍कूलों में भर्ती

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन ने आर्मी पब्लिक स्‍कूल के लिए शिक्षकों की बंपर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत करीब 8700 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए awesindia.com पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी है। 

Jan 22, 2022  |  10:24 PM (IST)
एसएससी ने जारी किए रिजल्‍ट

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' के पद के लिए 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम घोषित दिए हैं। परिणाम पीडीएफ फॉरमेट में उपलब्‍ध है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं। इसे आप  आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

Jan 22, 2022  |  09:33 PM (IST)
यूपीएससी ने निकाली भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी  ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्‍य कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत कुल 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 10 फरवरी, 2021 तक है। 

Jan 22, 2022  |  08:29 PM (IST)
इस कॉलेज में निकली शिक्षकों की भर्ती

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट ddeu.ac.in पर जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  इसके तहत 236 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2022 है।

Jan 22, 2022  |  06:33 PM (IST)
मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्‍छुक उम्‍मीदवार OPTCL की आधिकारिक साइट optcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 40 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 तक है।

Jan 22, 2022  |  05:38 PM (IST)
ईएसआईसी में नौकरी का मौका

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने देशभर में विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से esic.nic.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2022 है। 

Jan 22, 2022  |  04:52 PM (IST)
JAG में नौकरी का मौका

भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत आवेदक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई की आखिरी तारीख 17 फरवरी है। इसके जरिए माध्यम से कुल 9 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

Jan 22, 2022  |  04:05 PM (IST)
200 से ज्‍यादा पदों के लिए इस विभाग में नौकरी

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्‍छुक एवं योग्‍य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 10 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए करीब 286 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

Jan 22, 2022  |  03:25 PM (IST)
स्‍टाफ नर्स पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, UPPSC ने अधिसूचना जारी कर स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके जरिए 558 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर पदों के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें पुरुष आवेदक अप्‍लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी 2022 है। 

Jan 22, 2022  |  02:36 PM (IST)
यूपीपीएससी का स्टाफ नर्स भर्ती के लिए नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से स्टाफ नर्स (पुरुष) के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और इसके बाद भर्ती के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

Jan 22, 2022  |  01:55 PM (IST)
एसएससी स्टेनोग्राफर सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा का आयोजन 11, 12 और 15 नवंबर 2021 को देशभर के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइंस के साथ किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।

Jan 22, 2022  |  01:29 PM (IST)
Railway Recruitment Qualifications: रेलवे भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

रेलवे में नर्सिंग सुपरीटेंडेंट पद के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग परिषद या बीएससी (नर्सिंग) की मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल या अन्य संस्थान से सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी में पंजीकृत नर्स होना चाहिए। इसके अलावा फार्मासिस्ट के लिए उम्मीदवार के पास विज्ञान में 10+2 या इसके समकक्ष, फार्मेसी में 2 साल का डिप्लोमा और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ रजिस्ट्रेश होना चाहिए।

Jan 22, 2022  |  12:47 PM (IST)
Railway Bharti Sarkari Naukri 2022: रेलवे में निकली भर्तियां

ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन आमंत्रित हैं। योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 8 पदों को भरा जाएगा।

Jan 22, 2022  |  12:43 PM (IST)
UP पुलिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

1- ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाइए।
2- Recruitment Information के लिंक पर क्लिक कीजिए।
 

3- ONLINE REGISTRATION APPLICATION PORTAL FOR RECRUITMENT TO THE POST OF HEAD OPERATOR / HEAD OPERATOR (MECHANIC) के लिंक पर जाइए।
4- Apply Here के ऑप्शन पर क्लिक करें।

5- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कीजिए।
6- एप्लीकेशन फॉर्म भरिए।

Jan 22, 2022  |  11:43 AM (IST)
UP Police Bharti 2022: यूपी पुलिस में निकली भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड ऑपरेटर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। खाली पदों की संख्या 936 है और आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Jan 22, 2022  |  11:41 AM (IST)
Indian Army Recruitment 2022: सेना में भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

भारतीय सेना में निकली भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार को 24 जनवरी से 23 फरवरी 2022 तक http://www.joinindianarmy.nic.in पर 'ऑनलाइन' मोड में आवेदन करना होगा।  इसके अलावा चयन प्रक्रिया में भी दो स्टेज होंगी। दोनों ही स्टेज क्लियर किए जाने वालों का मेडिकल टेस्ट भी होगा।

Chandrayaan 3