लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Naukri 2022 Sarkari Result 2022 Live Update ctet uptet bank clerk rrb railway jobs ssc gd constable cbse 10th 12th result
Live Blog

Sarkari Naukri: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने जारी की 89 पदों पर भर्तियां, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Updated Jul 01, 2022 | 09:42 AM IST

जल्द ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। सभी आयोगों, बैंक व अन्य संस्थानों की ओर से प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। जॉब से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

Loading ...
Sarkari Naukri Result 2022: लेटेस्ट सरकारी नौकरी

बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सभी आयोगों, बैंक व अन्य संस्थानों की ओर से प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। एक तरफ जहां इंडियन बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर बंपर भर्ती निकाला है।  वहीं दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस व डिफेंस समेत अन्य विभागों में भी सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं।  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं सीटीईटी और यूपीटीईटी के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है।

SSC CGL Tier 1 target="_blank">UGC NET Admit Card 2022

बता दें कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही GD कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएएस और आईएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 2022 (IAS Prelims Exam 2022) का रिजल्ट जारी किया है, जल्द ही मेन्स परीक्षा की तारीख सामने आ सकती है। जॉब से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही यहां आप आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिय योग्यता व चयन प्रक्रिया से लकेर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

JAC 12th Arts Commerce Result 2022 | CBSE Class 10th 12th Result 2022

Jun 30, 2022  |  05:19 PM (IST)
BARC Recruitment 2022: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने जारी की 89 पदों पर भर्तियां

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने कई पदों पर भर्तियां जारी कर दी है। कुल 89 पदों जारी की जाएगी भर्तियां। योग्य उम्मीदवार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट recruit.barc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो जाएगी।

Jun 30, 2022  |  04:31 PM (IST)
Rajasthan Teacher Recruitment 2022: राजस्थान टीचर लेवल वन के लिए कुल 209 पदों पर भर्ती हुई जारी

राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा ने सीधी भर्ती के लिए टीचर लेवल वन के लिए कुल 209 पदों पर भर्ती जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान संस्कृत शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट rajsanskrit.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

Jun 30, 2022  |  03:38 PM (IST)
India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक ने निकाली स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए भर्तियां

भारतीय डाक (India Post) विभाग ने कक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती जारी की है। स्टाफ कार ड्राइवर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 56 साल तक के उम्मीदवार भी इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेवसाइट indiapost.gov.in पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Jun 30, 2022  |  03:12 PM (IST)
NHAI Recruitment 2022: NHAI ने डिप्टी मैनेजर के 50 पदों के लिए जारी की भर्तियां

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, NHAI ने डिप्टी मैनेजर के 50 पदों के लिए भर्ती जारी कर दी हैं। योग्य उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक साइट nhai.gov.in से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि आवेदन देने के लिए आखिरी डेट 13 जुलाई, 2022 है।

Jun 30, 2022  |  02:47 PM (IST)
CGPSC Assistant Research Officer Exam: CGPSC ने जारी की सहायक अनुसंधान अधिकारी परीक्षा की आंसर की

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC ने सहायक अनुसंधान अधिकारी की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी हैं। हालांकि यह आंसर की अंतिम नहीं हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आंसर की चेक कर सकते हैं। 

Jun 30, 2022  |  01:41 PM (IST)
Rajasthan Anganwadi Bharti 2022: आंगनवाड़ी में नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

राजस्थान वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट,WCD ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, शिशु पालना गृह कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर भर्ती जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.wcd.rajasthan.in पर जाकर दे सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि 19 जुलाई, शाम 5 बजे आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगा। 

Jun 30, 2022  |  01:09 PM (IST)
NEET UG 2022: NTA ने जारी की एडवांस इंफॉर्मेशन स्लिप

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट NEET UG के लिए एडवांस इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Jun 30, 2022  |  12:33 PM (IST)
UPSESSB TGT PGT Recruitment 2022: यूपी टीचर भर्तियों के लिए जल्द खत्म होगी आवेदन प्रकिया

उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड, UPSESSB की ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर के पदों पर भर्तियां जारी हो चुकी है। हालांकि इच्छुक छात्रों को अब थोड़ी जल्दबाजी दिखानी होगी। क्योंकि टीजीटी के 3,539 और पीजीटी के 624 पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई को समाप्त हो जाएगी, वहीं ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2022 है।

Jun 30, 2022  |  12:11 PM (IST)
IAF Agniveer Recruitment 2022: अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस हुआ जारी

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी कर दिया है। अग्निवीर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन परीक्षा के मॉडल पेपर और सब्जेक्ट वाइज सिलेबस चेक कर सकते हैं।

Jun 30, 2022  |  11:35 AM (IST)
UPSSSC PET Notification 2022: यूपीएसएसएससी PET 2022 का नोटिफिकेशन हुआ जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPSSSC PET) 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 28 जून, 2022 से 27 जुलाई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।  

Jun 30, 2022  |  09:42 AM (IST)
Sarkari Result Live - भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में छात्रवृत्ति

ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि उसने देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर सितंबर से ब्रिटेन में अध्ययन करने के लिए भारतीय छात्रों को पूरी तरह से वित्त पोषित 75 छात्रवृत्ति की पेशकश करने के लिए भारत में व्यवसायों के साथ भागीदारी की है।

Jun 30, 2022  |  09:02 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - जेईई मेन परीक्षा अपडेट

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022, सत्र 2 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 30 जून, 2022 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून, 2022 को रात 9 बजे तक jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।

Jun 30, 2022  |  08:23 AM (IST)
Sarkari Result Today - राज्य ने जारी किया टेंटेटिव परीक्षा कैलेंडर

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई / अगस्त 2022 के महीने के लिए टेंटेटिव परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। उम्मीदवार जुलाई / अगस्त 2022 के महीने में संभावित रूप से निर्धारित प्रमुख परीक्षाओं की सूची देख सकते हैं जिनमें जूनियर क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्रोग्रामर, अमीन, वीविंग सुपरवाइजर, जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और शामिल हैं।

Jun 30, 2022  |  07:56 AM (IST)
Sarkari Result Live - 200 पदों पर शिक्षक भर्ती

शिक्षक भर्ती बोर्ड, त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, शिक्षा (स्कूल) विभाग, सरकार के तहत विशेष शिक्षक के 200 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों के लिए 17 जुलाई 2022 को विशेष शिक्षक (एसटीएसई) 2022 के लिए चयन परीक्षा आयोजित करेगा। इससे पहले, परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित होने वाली थी।

Jun 30, 2022  |  07:36 AM (IST)
Sarkari Result Live - एयर फोर्स कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट फाइनल रिजल्ट जारी

इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (AFCAT) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को 11 जुलाई 22 से शुरू होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण के लिए एएफए में शामिल होना आवश्यक है। एएफए के लिए तिथि और समय की सूचना प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी।
 

Jun 30, 2022  |  06:24 AM (IST)
Sarkari Result Live - आईबीपीएस भर्ती 2022

बैंकिंग कार्मिक संस्थान (आईबीपीएस) क्लर्क की नियुक्ति के लिए अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 01 जुलाई 2022 को बैंक की वेबसाइट यानी ibps.in पर "सामान्य भर्ती प्रक्रिया" (सीआरपी क्लर्क बारहवीं) के माध्यम से जारी होने की उम्मीद है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वालों को आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए बुलाया जाएगा। आईबीपीएस कैलेंडर 2022 के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त, 03 सितंबर और 04 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

Jun 30, 2022  |  12:17 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live: दिल्ली विकास प्राधिकरण जरूरी डेट्स

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट- 11 जून 2022 (सुबह 10 बजे)
शुल्क भुगतान की लास्ट डेट - 10 जुलाई 2022 (शाम 6 बजे)
ऑनलाइन पंजीकरण की लास्ट डेट - 10 जुलाई 2022 (शाम 6 बजे)

Chandrayaan 3