लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Naukri Job 2021 22 Sarkari Result 2021 Notification Hindi MP Bihar UP Rajasthan Police SSC MTS GD Constable Railway RRB jobs news
Live Blog

Sarkari Naukri: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए निकली नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Updated Jan 03, 2022 | 12:05 PM IST

सरकारी नौकरी या सरकारी जॉब्स तभी मिल सकेगी जब आपको समय पर इसकी जानकारी होगी। आज की नई भर्ती कौनसी है इसके लिए आप इस पेज को देखते रहें यहां सरकारी वैकेंसी 2021 के साथ एजुकेशन सेक्टर की भी खबरें होंगी। Sarkari Result में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट, यूपीएससी एनडीए1 रिजल्ट, आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा परिणाम आदि की जानकारी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
Sarkari Naukri 2021 Notification: सरकारी नौकरी की हर ताजा जानकारी

Sarkari Job या Sarkari Bharti के तहत SSC MTS Tier 1 Cut-Off, SSC GD Constable Cut-Off, UPTET Admit Card आदि शामिल है। Govt Jobs 2021 में इस समय ईसीआईसी भर्ती जो कि 3800 से ज्यादा पदों के लिए चल रही है, इसके अलवा 7th CPC Jobs, यूके एसएसएससी भर्ती, Bihar Police SI Answer Key, सीटेट परीक्षा अपडेट, SSC CHSL Tier 2 Admit Card, MP Police Constable Admit Card आदि चल रहे हैं।

Sarkari Naukri LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification here

यहां आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, बिहार पुलिस परीक्षा रिजल्ट, यूजीसी नेट परीक्षा, क्लैट परीक्षा, परीक्षा पे चर्चा, कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा रजिस्ट्रेशन व नए नोटिफिकेशन से जुड़ी जानकारी भी मौजूद है।

Jan 02, 2022  |  09:28 AM (IST)
जूट कॉरपोरेशन में भर्ती

जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंस्पेक्टर  के 63 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार https://www.jutecorp.in/recruitment पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर असिसटेंट के लिए आवेदन करने पर आवेदनकर्ता किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। उसके पास कंप्यूटर और टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए। वहीं जूनियर इंस्पेक्टर के लिए 12वीं पास और रॉ जूट उत्पादों की खरीद फरोख्त में तीन साल का अनुभव होना जरूरी है। 

Jan 02, 2022  |  08:44 AM (IST)
यूपीएससी ने मांगे आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2022 है और रिक्त पदों की संख्या 187 है।

Jan 02, 2022  |  07:08 AM (IST)
इस बैंक में नौकरी का मौका

बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने कुल 25 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के माध्यम से समय रहते अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उम्मीदवार को सेना / नौसेना / वायु सेना में कम से कम 05 वर्ष की कमीशन सेवा के साथ एक अधिकारी होना चाहिए।

Jan 02, 2022  |  06:14 AM (IST)
कर्नाटक पुलिस ने निकाली भर्ती

कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री में सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर (SOCO) के 206 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ksponline.co.in पर ऑनलाइ आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2022 है।

Jan 01, 2022  |  11:43 PM (IST)
ONGC Recruitment:  कितने पदों पर निकली है भर्ती?

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए 15 पद और पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर के लिए 6 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन यूजीसी नेट जून 2020 में प्राप्त अंक, पर्सनल इंटरव्यू और शैक्षिक योग्यता के आधार पर होगा।

Jan 01, 2022  |  10:27 PM (IST)
SI Recruitment 2021: सब इंस्पेक्टर के लिए क्या है जरूरी योग्यताएं

सब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2021 से होगी। एससी, एसटी, ओबीसी, एमओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए छूट दी गई है।

Jan 01, 2022  |  09:49 PM (IST)
SI Recruitment 2021: सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी

ऑफिस ऑफ द चेयरमैन, स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार सब इंस्पेक्टर के कुल 306 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं वह 9 जनवरी 2022 से पहले अप्लाई करें।

Jan 01, 2022  |  09:05 PM (IST)
Railway Recruitment 2021 News: कितना है आवेदन शुल्क और आयु सीमा?

हाल ही में दक्षिण मध्य रेलवे ने रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन देने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है। एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है। ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 25 साल तय है।

Jan 01, 2022  |  08:19 PM (IST)
दक्षिण मध्य रेलवे में चयनित किए गए उम्मीदवारों का कितना होगा वेतनमान?

जिन उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा उनका वेतन 7th CPC के अनुसार होगा। ग्रुप सी के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 20,200 तक रुपए दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए।

Jan 01, 2022  |  07:43 PM (IST)
Railway Recruitment 2021: ग्रुप सी के पदों पर होगी नियुक्ति

दक्षिण मध्य रेलवे ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दक्षिण मध्य रेलवे में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2022 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

Jan 01, 2022  |  06:14 PM (IST)
UPSC Recruitment 2021- कितना होगा आवेदन शुल्क?

हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर कुल 187 पदों पर आवेदन मांगे हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए तय किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स सबमिट करने पड़ेंगे इसके साथ उम्मीदवार अपने पास फॉर्म की कॉपी जरूर रखें।

Jan 01, 2022  |  05:36 PM (IST)
Sarkari Naukari Live Updates: यूपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन

संघ लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर 187 पदों पर नियुक्ति करने का फैसला लिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन भेज सकते हैं।

Jan 01, 2022  |  04:49 PM (IST)
Sarkari Naukari News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती

जो उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काम करने के लिए इच्छुक हैं उनके लिए खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। यह परीक्षा 22 जनवरी 2022 के दिन आयोजित की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं की परीक्षा की तिथि में बदलाव हो सकता है।

Jan 01, 2022  |  04:07 PM (IST)
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2021 को लेकर विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत राज्य के विभिन्न विभागों में 285 कनीय अभियंताओं की नियुक्ति होगी। इनमें विद्युत, असैनिक और यांत्रिकी कनीय अभियंता शामिल हैं। आवेदक www.jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 

Jan 01, 2022  |  03:30 PM (IST)
असिस्टेंट पदों पर भर्ती

इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च (IPR) ने प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत करीब 81 वैकेंसी के लिए हायरिंग की जा रही है। उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च, भाट, गांधीनगर, गुजरात या जीडीआईसी, सेक्टर-25, गांधीनगर, में स्थित लैबरोटरीज में काम करना होगा। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ipr.res.in/documents/jobs_career.html पर जाकर करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2022 है। 

Jan 01, 2022  |  01:43 PM (IST)
ESIC ने निकाली भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिवीजन क्लर्क, मल्टीटास्किंग स्टाफ और स्टेनोग्राफर के 3,000 से अधिक खाली पदों को भरने की घोषणा की है। आवेदन फॉर्म 15 फरवरी तक जमा किए जा सकते हैं। अपर डिविजन क्लर्क के लिए अप्‍लाई करने के लिए ग्रेजुएट पास होना जरूरी है। वहीं स्टेनोग्राफ के पद के लिए 12वीं लोग भी आवेदन कर सकते हैं। 

Jan 01, 2022  |  12:01 PM (IST)
डीएसएसएसबी ने जारी किया विज्ञापन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( डीएसएसएसबी ) ने वर्ष 2022 में जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।  इस भर्ती अभियान के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल के अलावा असिस्टेंट इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल और सेक्शन ऑफिसर के 800 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन 1 जनवरी 2022 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Chandrayaan 3